फोटो: 3(पुण्यतिथि समारोह में भाग लेते कांग्रेसी कार्यकर्ता)प्रतिनिधि,जमुईस्थानीय कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू उर्फ चाचा नेहरू की 51 वीं पुण्यतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता रामाश्रय सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी.सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं ेन उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. तत्पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि उनके बलिदानों से सीख लेने की जरूरत है. आजादी की लड़ाई में पंडित नेहरू ने सुभाषचंद्र बोस के साथ मिल कर क्रांति का बिगुल फूंका था और अपना घर परिवार सब छोड़ दिया था. उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने आजादी के दौरान जेल में भी अपना जीवन व्यतीत किया था. पंडित नेहरू मानते थे कि इस देश का विकास युवाओं के सहयोग के बगैर संभव नहीं है. क्योंकि युवा इस देश की रीढ़ है. युवाओं ने जब-जब अंगड़ाई ली हैं. तब-तब इस देश में परिवर्तन हुआ है. इस अवसर पर मृत्यंुजय पांडेय,विशुनराम,मो. समीम,ब्रह्मदेव पासवान,रामदेव राम,रामलोचन तमोली,बनारसी पासवान,बबलू पांडेय,महेश कुमार,दिलीप राम समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.
BREAKING NEWS
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी गयी
फोटो: 3(पुण्यतिथि समारोह में भाग लेते कांग्रेसी कार्यकर्ता)प्रतिनिधि,जमुईस्थानीय कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू उर्फ चाचा नेहरू की 51 वीं पुण्यतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता रामाश्रय सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी.सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं ेन उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. तत्पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि उनके […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement