चकाई . बिहार प्रदेश लारा दिये गये सदस्यता अभियान लक्ष्य को पूरा करने एवं संगठन को गांव देहात तक पहंुचाने के लिए प्रखंड के भाजपा कार्यकताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया. शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर राय के नेतृत्व में माधोपुर बाजार सहित आसपास में करीब 150 लोगो को पार्टी का सदस्य बनाया. इसकी जानकारी देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस दौरान नुक्कड सभा के माध्यम से लोगों को भाजपा की नीति से अवगत कराया गया है. भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय शंकर यादव ने कहा की राज्य में भष्द्राचार चरम पर है. इस भष्टाचार से मुक्ति पाने के लिए आनेवाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की मजबूत सरकार बनावें ताकि राज्य से भष्टाचार को खत्म किया जा सके .भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंगराज राय ने कहा की नीतीश सरकार में भ्रष्टाचार, अपहरण, लूट, हत्या की घटनाओं में बेतहाशा वृद्घि हुई है तथा सूबे में कानून का राज समाप्त हो गया है़ मौके पर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र पासवान, मनोरंजन पाण्डेय, विद्यानंद यादव, अर्जुन हाजरा, बिन्देश्वरी यादव, मिठु यादव, भागीरथ मंडल, विनोद चौरसिया, दीनदयाल राय, गिरधारी शर्मा, नारायण साव, नंदकिशोर दुबे, रामशंकर सिंह आदि उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
भाजपाई ने चलाया गया सदस्यता अभियान
चकाई . बिहार प्रदेश लारा दिये गये सदस्यता अभियान लक्ष्य को पूरा करने एवं संगठन को गांव देहात तक पहंुचाने के लिए प्रखंड के भाजपा कार्यकताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया. शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर राय के नेतृत्व में माधोपुर बाजार सहित आसपास में करीब 150 लोगो को पार्टी का सदस्य […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement