चीन में नाव पलटने से 15 लोग लापता
Updated at : 27 Feb 2015 3:11 PM (IST)
विज्ञापन

बीजिंग: चीन के मकाउ के निकट एक नौका पलट जाने से उसमें सवार 15 लोग लापता हो गए . मकाउ सरकार और चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक नौका में 19 लोग सवार थे और ऐसा संदेह है कि यह नौका मानव तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही थी. चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ […]
विज्ञापन
बीजिंग: चीन के मकाउ के निकट एक नौका पलट जाने से उसमें सवार 15 लोग लापता हो गए . मकाउ सरकार और चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक नौका में 19 लोग सवार थे और ऐसा संदेह है कि यह नौका मानव तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही थी.
चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि नौका पर नौका का कैप्टन, चालक दल के दो सदस्य और 16 संदिग्ध अवैध अप्रवासी सवार थे. तैरकर सकुशल किनारे पर पहुंचे चार व्यक्ति चीन के ही थे.
मकाउ सरकार के सूचना ब्यूरो ने एक बयान में बताया कि समुद्री अधिकारियों को यह सूचना दी गई है कि स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर एक नौका डूब गई.
इसके मुताबिक नौका पर 10 से अधिक लोग सवार थे और ऐसा संदेह है कि गैर कानूनी रूप से मकाउ में प्रवेश कर रहे लोग भी इसमें शामिल थे. समुद्री अधिकारी नौका को बंदरगाह तक खींचकर ले आए और लापता लोगों की तलाश में जुट गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




