फोटो, नं.- 12 (प्रवचन में भाग लेती महिला श्रद्धालु )गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि को लेकर प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गिद्धौर शाखा की ओर से शिव के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की राजयोगिनी कंचन दीदी व शिव भक्त शैलेंद्र कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राजयोगिनी कंचन दीदी ने कहा कि वर्तमान समय में दुखी, अशांत, विषय विकारों में फंसकर तड़पती हुई मानव आत्मा में नई जागृति लाकर ही स्वर्णिम भारत का पुन: नवनिर्माण किया जा सकता है और विश्व में सुख, शांति तथा प्रेम की ज्योति भी जलायी जा सकती है. उन्होंने कहा कि पतित पावन परमात्मा शिव सदा निराकार हैं और उन्हें त्रिदेव भी कहा जाता है. सर्वश्रेष्ठ शक्तिमान प्रजा पिता ब्रह्मा आदि सनातन देवी-देवता को पुन: स्थापित करते है और भगवान शिव द्वारा महाविनाश करते है. कार्यक्रम के अंत में प्रजापति ब्रह्म कुमारी विश्वविद्यालय द्वारा शिव झंडोत्तोलन कर शिव के बताये हुए मार्गों पर चलने की प्रेरणा भक्तों की दी गयी. इस अवसर पर जमुई केंद्र की उप प्रशासिका कीर्ति बहन, गिद्धौर केंद्र की प्रशासिका सरिता बहन, मुखिया अशोक रविदास, रतन कुमार, चंद्रकांत भाई, प्रियमवदा देवी, माधुरी देवी, रतन देवी, नीलम देवी, राजकुमारी देवी के अलावे दर्जनों महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे.
प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन
फोटो, नं.- 12 (प्रवचन में भाग लेती महिला श्रद्धालु )गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि को लेकर प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गिद्धौर शाखा की ओर से शिव के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की राजयोगिनी कंचन […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement