वृंदावन:निराश्रित विधवाओं की सेवा में जुटी संस्था गिल्ड फॉर सर्विस ने अंतरराष्ट्रीय संस्था यूएन विमन की सहायता से महिला सशक्तीकरण के ऊपर कार्यशाला आयोजित की. जिसमें महिलाओं के अधिकार व कर्तव्यों पर चर्चा की गयी.
विधवाओं के प्रति हिंसा विषयक कार्यशाला में विधवा एवं एकल नारियों के प्रति होनेवाली सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक और मौन हिंसा को उजागर किया गया तथा गांव की महिलाओं का ध्यान इस मुद्दे पर आकर्षित किया गया. इस विषय पर चर्चा करने के लिए जागोरी नामक स्वयंसेवी संस्था से दो वक्ताओं को आमंत्रित किया गया.