अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का निर्णय फोटो, नं.- 6 (बैठक में भाग लेती लोजपा कार्यकर्ता )प्रतिनिधि, जमुई लोजपा महिला प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनीता भारती की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, लोजपा की नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया गया. उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनीता भारती ने कहा कि लोजपा बिहार के साथ-साथ संपूर्ण देश के भी सर्वागीण विकास की सोच रखती है और जाति, धर्म, संप्रदाय से उपर उठकर गरीबों, अल्पसंख्यकों व पिछड़ों का उत्थान चाहती है. उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों को अपने नीतियों से अवगत करायें और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करें. क्योंकि संगठन को सशक्त बनाये बगैर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना संभव नहीं है. इस अवसर पर बबीता कुमारी, सरिता देवी, सुनीता देवी, उषा कुमारी, मंजू कुमारी, पूनम कुमारी, पार्वती देवी, पुतुल देवी, सुलेखा देवी, अनिता देवी समेत दर्जनों महिला कार्यकर्ता मौजूद थी.
BREAKING NEWS
लोजपा महिला प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक
अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का निर्णय फोटो, नं.- 6 (बैठक में भाग लेती लोजपा कार्यकर्ता )प्रतिनिधि, जमुई लोजपा महिला प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनीता भारती की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, लोजपा की नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement