17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

फोटो,नं.- 10 वाहन चेकिंग करती पुलिस. प्रतिनिधि, जमुई सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मुहल्ले के समीप गुरुवार को सहायक अवर निरीक्षक त्रिपुरारी मिश्रा के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए सदर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक उपेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार उक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया […]

फोटो,नं.- 10 वाहन चेकिंग करती पुलिस. प्रतिनिधि, जमुई सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मुहल्ले के समीप गुरुवार को सहायक अवर निरीक्षक त्रिपुरारी मिश्रा के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए सदर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक उपेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार उक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान कई दो पहिया वाहनों के कागजात की जांच की गयी. कागजात नहीं दिखाने वाले वाहन चालकों के दो पहिया वाहन को जब्त कर थाना लाया गया और कागजात उपलब्ध कराने पर छोड़ दिया गया. उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में वाहनों के कागजातों की जांच हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा और कागजात नहीं दिखाने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना भी किया जायेगा. जरूरत पड़ने पर वाहन को भी जब्त किया जायेगा. उक्त अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य है थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण करना.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें