21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आज विश्व एड्स दिवस: एचआइवी के सर्वाधिक मामले रांची में

रांची: चालू वित्तीय वर्ष 2014-15 में राज्य भर में कुल 1019 लोग एचआइवी पॉजिटिव पाये गये हैं. झारखंड राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी की रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 1.23 लाख सामान्य लोगों की जांच के दौरान ये मामले मिले हैं. पॉजिटिव पाये गये लोगों की जांच व मूल्यांकन का काम राज्य के सात एआरटी केंद्रों रिम्स […]

रांची: चालू वित्तीय वर्ष 2014-15 में राज्य भर में कुल 1019 लोग एचआइवी पॉजिटिव पाये गये हैं. झारखंड राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी की रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 1.23 लाख सामान्य लोगों की जांच के दौरान ये मामले मिले हैं.

पॉजिटिव पाये गये लोगों की जांच व मूल्यांकन का काम राज्य के सात एआरटी केंद्रों रिम्स रांची, एमजीएम जमशेदपुर व पीएमसीएच धनबाद सहित सदर अस्पताल हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर व डाल्टनगंज में चल रहा है. इससे पहले राज्य भर में 11 हजार से अधिक एचआइवी पॉजिटिव लोगों की पहचान हुई थी. इस तरह 12 हजार से अधिक एचआइवी पॉजिटिव लोगों की पहचान की गयी है.

नाको के गत वर्षो के आंकड़े के अनुसार झारखंड में करीब 23 हजार एचआइवी पॉजिटिव लोगों के होने का अनुमान है. सोसाइटी ने जुलाई 2012 तक इनमें से 11 हजार की पहचान कर ली थी. एचआइवी टेस्ट व अन्य तरीकों से शेष की खोज जारी है. सबसे अधिक (3133) पॉजिटिव लोग रांची में पाये गये हैं. वहीं चतरा में सबसे कम (आठ). सोसाइटी के अनुसार एचआइवी पॉजिटिव होने का एक बड़ा कारण पलायन रहा है.

रोजगार के लिए दूसरे राज्य गये लोग जाने-अनजाने इसकी चपेट में आ जाते हैं. यही वजह है कि पलायन में आगे रहे हजारीबाग व गिरिडीह जैसे जिलों में एचआइवी पॉजिटिव मामले बढ़ रहे हैं. रांची के बाद ऐसे लोग सबसे अधिक हजारीबाग, जमशेदपुर, गिरिडीह व धनबाद में मिले हैं.

गौरतलब है कि जेसैक एड्स से बचाव के लिए जनजागरण के कई कार्यक्रम चलाता है. पॉजिटिव लोगों की पहचान के लिए राज्य के सभी जिलों में एचआइवी टेस्ट क्लिनिक हैं.

झारखंड में एचआइवी पॉजिटिव मामले

जिला मामले

रांची 3133

हजारीबाग 2669

पू सिंहभूम 1945

गिरिडीह 740

धनबाद 564

कोडरमा 430

पलामू 341

साहेबगंज 189

बोकारो 169

देवघर 153

प सिंहभूम 101

दुमका 91

जिला मामले

गढ़वा 77

रामगढ़ 66

पाकुड़ 64

गुमला 62

जामताड़ा 58

गोड्डा 42

सरायकेला 33

सिमडेगा, खूंटी 20

लातेहार 21

लोहरदगा 19

चतरा 8

कुल 11,029

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें