लक्ष्मीपुर . प्रखंड क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों का सांगठनिक चुनाव प्लस टू राजकीय बालिका उच्च विद्यालय लक्ष्मीपुर में मतदान पदाधिकारी रविंद्र प्रसाद सिंह व चुनाव पर्यवेक्षक जितेंद्र प्रसाद सिंह एवं श्याम कुमार सिंह की देखरेख में संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव से पूर्व संघ के जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा सदस्यों के साथ बैठक भी की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से सच्चिदानंद साहा को संघ का प्रखंड अध्यक्ष, विभाष कुमार सिंह को सचिव,हरि प्रसाद यादव व दिनेश कुमार रजक को प्रखंड उपाध्यक्ष चुना गया. जबकि सुधीर साह को राज्य पार्षद,प्रभाकर मोदी को जिला पार्षद,दिवाकर सिंह व रोसालिया सोरेने को अनुमंडलीय पार्षद चुना गया. वहीं कंचन कुमारी को कोषाध्यक्ष,पंकज कुमार भारती को अनुमंडलीय कार्यसमिति सदस्य तथा किशोर कुमार सिंह,संजय कुमार यादव व उपेंद्र दास को प्रखंड कार्यसमिति सदस्य चुना गया. इस अवसर पर बागेश्वरी प्रसाद सिंह,राजकुमार मिस्त्री के अलावे संघ के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.
BREAKING NEWS
संगठनात्मक चुनाव संपन्न
लक्ष्मीपुर . प्रखंड क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों का सांगठनिक चुनाव प्लस टू राजकीय बालिका उच्च विद्यालय लक्ष्मीपुर में मतदान पदाधिकारी रविंद्र प्रसाद सिंह व चुनाव पर्यवेक्षक जितेंद्र प्रसाद सिंह एवं श्याम कुमार सिंह की देखरेख में संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव से पूर्व संघ के जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा सदस्यों के साथ बैठक भी की […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement