ब्राजील के अस्पताल में आग : भूतल में रखे जेनरेटर में विस्फोट से लगी आग

Updated at : 15 Sep 2019 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
ब्राजील के अस्पताल में आग : भूतल में रखे जेनरेटर में विस्फोट से लगी आग

रियो डी जिनेरियो : ब्राजील के रियो डी जिनेरियो शहर के अस्पताल में लगी भीषण आग की वजह भूतल में रखे जेनरेटर में विस्फोट थी. इस घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी. पुलिस अधिकारी प्रारंभिक जांच से इस नतीजे पर पहुंचे हैं. बेडिम अस्पताल के भूतल में पानी जमा होने […]

विज्ञापन

रियो डी जिनेरियो : ब्राजील के रियो डी जिनेरियो शहर के अस्पताल में लगी भीषण आग की वजह भूतल में रखे जेनरेटर में विस्फोट थी. इस घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी. पुलिस अधिकारी प्रारंभिक जांच से इस नतीजे पर पहुंचे हैं.

बेडिम अस्पताल के भूतल में पानी जमा होने और खराब दृश्यता के कारण वहां पहुंचने में काफी मुश्किलें आयीं. पुलिस अधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि जेनरेटर फेल कैसे हुआ. अस्पताल में आग गुरुवार की रात को लगी और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गयी.

अस्पताल कर्मचारियों को मरीजों को स्ट्रेचर पर बाहर सड़कों पर लाना पड़ा. घटना में मारे गये लोगों में अधिकतर बुजुर्ग हैं. ज्यादातर पीड़ितों की दम घुटने से मौत हुई, क्योंकि वार्डों में धुआं भर गया था. आग लगने के कारण जीवन रक्षक प्रणाली ने काम करना बंद कर दिया था, उससे भी कुछ लोगों की मौत हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola