नडाल को हराने वाले किरियोस हार गए

Published at :03 Jul 2014 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
नडाल को हराने वाले किरियोस हार गए

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रफ़ाएल नडाल को हराकर सनसनी फैलाने वाले ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी निक किरियोस का इस साल के विंबलडन में सफ़र ख़त्म हो गया है. क्वार्टर फ़ाइनल में वे कनाडा के मिलोस रॉनिच से 6-7, 6-2, 6-4 और 7-6 से हार गए. रॉनिच 106 साल बाद विंबलडन के सेमी फ़ाइनल में […]

विज्ञापन

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रफ़ाएल नडाल को हराकर सनसनी फैलाने वाले ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी निक किरियोस का इस साल के विंबलडन में सफ़र ख़त्म हो गया है.

क्वार्टर फ़ाइनल में वे कनाडा के मिलोस रॉनिच से 6-7, 6-2, 6-4 और 7-6 से हार गए.

रॉनिच 106 साल बाद विंबलडन के सेमी फ़ाइनल में पहुँचने वाले कनाडा के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

वर्ष 1908 में कनाडा के रॉबर्ट पॉवेल ने विंबलडन के सेमी फ़ाइनल में जगह बनाई थी.

प्रदर्शन

undefined

किरियोस ने चौथे दौर में नडाल को मात दी थी

ये किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में रॉनिच का सबसे अच्छा प्रदर्शन है.

इस साल के फ़्रेंच ओपन टेनिस में वे क्वार्टर फ़ाइनल तक पहुँचे थे.

सेमी फ़ाइनल में रॉनिच का मुक़ाबला रोजर फ़ेडरर से होगा.

जबकि जोकोविच और एंडी मरे को हराने वाले ग्रिगोर दिमित्रोफ़ में मुक़ाबला होगा.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉयड मोबाइल ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमसे फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola