पाकिस्तान को दिये गये चीन के कर्ज में पारदर्शिता की मांग कर रहा अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका पाकिस्तान को दिये गये चीन के कर्ज में पारदर्शिता लाने की मांग कर रहा है. पाकिस्तान ने अरबों डॉलर की आर्थिक सहायता हासिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से भी संपर्क साधा है. अमेरिका को शक है कि पाकिस्तान आईएमएफ से यह सहायता चीन का कर्ज उतारने के लिए मांग रहा […]
वाशिंगटनः अमेरिका पाकिस्तान को दिये गये चीन के कर्ज में पारदर्शिता लाने की मांग कर रहा है. पाकिस्तान ने अरबों डॉलर की आर्थिक सहायता हासिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से भी संपर्क साधा है. अमेरिका को शक है कि पाकिस्तान आईएमएफ से यह सहायता चीन का कर्ज उतारने के लिए मांग रहा है.
इसे भी पढ़ेंः आईएमएफ ने पाकिस्तान से मांगी चीन के साथ वित्तीय सहायता समझौते की जानकारी
अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप वित्त मंत्री डेविड मालपास ने कांग्रेस से जुड़ी एक कमेटी की सुनवाई के दौरान सांसदों को बताया कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की टीम अभी पाकिस्तान से लौटी है. हम इस बात पर जोर दे रहे हैं कि कर्ज में पूरी पारदर्शिता हो. मालपास ने ये जानकारी सांसद जेफ मर्कली के सवाल के जवाब में दी. मर्कली ने पूछा था कि क्या आईएमएफ के कोष का इस्तेमाल चीन का कर्ज उतारने के लिए किया जा रहा है.
मर्कली का कहना है कि एक चुनौती यह है कि पाकिस्तान ने ज्यादातर मामलों में अपनी कर्ज की शर्तों का खुलासा नहीं किया है, जिसमें ब्याज दर आैर उसकी अवधि शामिल है. पाकिस्तान पर चीन का करीब 62 अरब डॉलर का कर्ज है. हाल ही में, उसने अपने आर्थिक संकट को दूर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से 12 अबर डॉलर की आर्थिक सहायता (बेलआउट पैकेज) मांगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




