ePaper

Loksabha Election 2024 : छठे चरण के मतदान के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

Updated at : 25 May 2024 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान

छठे चरण के मतदान के लिए झारखंड तैयार है. पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है. रांची डीसी खुद पूरी प्रक्रिया की देखरेख में लगे हैं.

विज्ञापन

देश के छठे और झारखंड के तीसरे चरण के प्रचार का शोर थम चुका है। 25 मई को रांची लोकसभा सीट पर मतदान होना है. रांची लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है. मतदानकर्मी को बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम से रवाना किया जा रहा है. रांची लोकसभा के तहत 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. कुल 2377 बूथ पर मतदान होना है. सभी केंद्रों के लिए चार चार मतदान कर्मियों की टीम को रवाना किया गया है. बता दें कि 21,97,331 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे. मतदान कर्मियों को रवाना करने से पहले रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने मतदान कर्मियों से नियमानुसार मतदान कराने को लेकर ब्रीफिंग की. उन्होंने मतदान कर्मियों को सभी नियमों की जानकारी दी. सुबह छह से ही मतदाता कर्मियों का रवाना किया जा रहा है. आपको बता दें कि झारखंड में कुल 4 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. ये तीसरे चरण का मतदान झारखंड में जबकि पूरे देश भर में छठे चरण का मतदान होगा. 4 जून को मतदान का परिणाम आ जायेगा.

विज्ञापन
Raj Lakshmi

लेखक के बारे में

By Raj Lakshmi

Reporter with 1.5 years experience in digital media.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola