VIDEO: झारखंड में रामलीला के मंच पर ही ‘परशुराम’ को आया हार्ट अटैक, हो गई मौत

Updated:
विज्ञापन

डायलॉग बोलते हुए वह मंच पर अचानक गिर गया. तत्काल स्टेज का पर्दा गिरा दिया गया. साथी कलाकार विनोद के पास पहुंचे. आनन-फानन में डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. देखते ही देखते नवरात्रि की खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया.

विज्ञापन

गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के एक गांव में नवरात्रि की खुशी उस वक्त मातम में तब्दील हो गई, जब रामलीला के मंचन के दौरान एक कलाकार की स्टेज पर ही मृत्यु हो गई. मामला डंडई थाना क्षेत्र के करके गांव का है. कलाकार पुरबारा टोला निवासी कपिल देव प्रजापति के पुत्र विनोद प्रजापति (42) था. बताया गया है कि रामलीला के दौरान हार्ट अटैक से मंच पर ही उनकी मौत हो गई. विनोद प्रजापति मंगलवार की रात रामलीला में परशुराम का किरदार निभा रहा था. डायलॉग बोलते हुए वह मंच पर अचानक गिर गया. तत्काल स्टेज का पर्दा गिरा दिया गया. साथी कलाकार विनोद के पास पहुंचे. आनन-फानन में डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. देखते ही देखते नवरात्रि की खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया. परिजनों को इसकी जानकारी मिलते ही मृतक के घर में भी चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बुधवार को विनोद का अंतिम संस्कार सपन्न हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola