ePaper

VIDEO: JSSC CGL पर विधानसभा में गरजे जयराम, CM से की ये मांग

Updated at : 10 Dec 2024 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
JSSC CGL
JSSC CGL

JSSC CGL पेपर लीक मामले पर आज विधायक जयराम महतो ने सदन में अपनी आवाज उठाई है, उन्होंने सीएम से ये अपील की है वे छात्रों से जा के मिलें और उनकी समस्या को समझें, यहां देखें पूरा वीडियो.

विज्ञापन

JSSC CGL: झारखंड की एक परीक्षा जेएसएससी सीजीएल बीते कुछ महीनों से काफी ज्यादा चर्चे में है. यह परीक्षा 21 और 22 सितंबर को पूरे झारखंड में आयोजित हुई थी जिसके बाद कुछ लोगों ने पेपर लीक के आरोप दर्ज किए थे, जिस वजह से उस वक्त इसका परिणाम भी जारी नहीं किया गया था. बता दें, कि इस मुद्दे पर हाई कोर्ट में भी एक केस दर्ज है. लेकिन सरकार के गठन के बाद 4 दिसंबर को इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया जिसके साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया. उसके बाद से कई छात्रों में काफी ज्यादा आक्रोश देखने को मिल रहा है. साथ ही जेएलकेएम के नेता टाइगर जयराम महतो ने आज विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में इस मुद्दे पर आवाज उठाई है. उन्होंने कहा “मैं एक छात्र होने के नाते यहां तक आया हूं, सीजीएल के मामले को लेकर लाखों अभ्यर्थी सड़क पर हैं, आप उनसे एक बार सदन के बाहर मिलें, वो आपके बच्चे हैं, इस राज्य के बच्चे हैं, आप उनसे मिलें और उनकी समय का समाधान करने की कोशिश करें.

Also Read: JSSC CGL के रिजल्ट पर आगबबूला जयराम, कहा- वोट झारखंडी से और नौकरी UP-बिहार में देंगे

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola