ePaper

Video : ED से राजेश कच्छप ने कहा माइनिंग , तो इरफान अंसारी बोले पेट्रोल की सेल से जुटाये थे पैसे

Updated at : 08 Feb 2023 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
Video : ED से राजेश कच्छप ने कहा माइनिंग , तो इरफान अंसारी बोले पेट्रोल की सेल से जुटाये थे पैसे

कांग्रेस विधायकों के पास से कोलकाता में जब्त किये गये 49 लाख रुपये माइनिंग क्षेत्र से जुटाये गये थे.

विज्ञापन

विधायक कैश कांड में ईडी की पूछताछ से हर बार नए खुलासे हो रहें हैं. कांग्रेस विधायकों के पास से कोलकाता में जब्त किये गये 49 लाख रुपये माइनिंग क्षेत्र से जुटाये गये थे. यह बात विधायक राजेश कच्छप ने ईडी के अधिकारियों से मंगलवार को पूछताछ के दौरान कही. वहीं, जब ये सवाल ईडी ने जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी से पूछा था तो सोमवार हुई पूछताछ में उन्होंने बताया कि ये पैसे पेट्रोल पंप से हुई सेल से आए हैं. हालांकि इस दौरान विधायकों ने पूरे प्रकरण में शिकायतकर्ता जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये.

आपको बता दें कि विधायक कैश कांड में दूसरी बार ईडी द्वारा जारी समन के आलोक में खिजरी के विधायक राजेश कच्छप पूछताछ के लिए हाजिर हुए. पूछताछ के दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष बताने की कोशिश की. असम जाने व राज्य सरकार को गिराने की किसी साजिश में शामिल होने के आरोपों को गलत बताया. उन्होंने आदिवासी दिवस के अवसर पर गरीब महिलाओं के बीच बांटने के लिए साड़ी खरीदने के उद्देश्य से कोलकाता यात्रा करने की बात कही. कोलकाता में जब्त पैसों के स्रोत के बारे में पूछे गये सवालों का जवाब दिया. उन्होंने इसे माइनिंग क्षेत्र से जुटाया गया पैसा बताया. हालांकि इस बात की सही जानकारी देने में असमर्थ रहे कि माइनिंग क्षेत्र के किन किन लोगों से यह पैसे जुटाये गये थे. वहीं दूसरी ओर इरफान अंसारी ने भी सोमवार को हुई पूछताछ के दौरान कोलकाता यात्रा की वजह साड़ी खरीदना ही बताया था.

लेकिन पेट्रोल पंप के सेल को पैसों का स्रोत बताया था. पूछताछ के शुरुआती दौर में इडी ने उनसे उनकी आमदनी के सभी स्रोतों की जानकारी मांगी. साथ ही उनके और उनके पारिवारिक सदस्यों की आय और संपत्ति से जुड़े सवाल पूछे. इसके बाद उनसे उनकी गुवाहाटी और कोलकाता यात्रा से संबंधित सवाल पूछे. उन्होंने गुवाहाटी जाने और किसी से मिलने के आरोपों से इनकार किया. जब्त पैसों में उनका पैसा कितना था. इस बिंदु पर उनके द्वारा दिये गये जवाब से इडी के अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए. राजेश कच्छप ने कोलकाता में अपनी गिरफ्तारी को सुनियोजित साजिश का परिणाम बताया. हालांकि वह साफ साथ यह नहीं बता सके कि उन्हें फंसाने की साजिश में कौन शामिल था.

विज्ञापन
Raj Lakshmi

लेखक के बारे में

By Raj Lakshmi

Reporter with 1.5 years experience in digital media.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola