VIDEO: झारखंड के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के ठिकानों पर ईडी की दूसरी बार रेड

Updated:
विज्ञापन

कोल लिंकेज केस में ईडी के अधिकारियों ने कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के हजारीबाग और रामगढ़ स्थित ठिकानों पर छापेमारी की. प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पहली बार 3 मार्च 2023 को इजहार अंसारी के आवास समेत 14 ठिकानों पर छापेमारी की थी.

विज्ञापन

कोल लिंकेज केस में ईडी के अधिकारियों ने मंगलवार की सुबह से कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के हजारीबाग और रामगढ़ स्थित ठिकानों पर छापेमारी की. हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के ठिकानों पर ईडी ने दूसरी बार छापेमारी की है. ईडी की टीम सुबह 7 बजे इजहार अंसारी के आवास पर पहुंच गयी थी. ईडी की आठ सदस्यीय टीम ने छापेमारी की. छापेमारी दल के साथ सीआरपीएफ के जवान भी थे. इससे पहले इजहार अंसारी के यहां 3 मार्च 2023 को ईडी की छापामारी हुई थी. हजारीबाग के अलावा रामगढ़ जिला स्थित फैक्ट्री में भी ईडी ने छापेमारी की. आपको बता दें कि कुजू ओपी क्षेत्र के बोंगबार में इजहार अंसारी की कोयले की फैक्ट्री है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 3 मार्च 2023 को इजहार अंसारी के आवास समेत 14 ठिकानों पर छापेमारी की थी. मिल्लत कॉलोनी स्थित घर में छापेमारी के दौरान घर में 3.58 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए थे. जेएसएमडीसी के कोयला लिंकेज से संबंधित कागजात भी जब्त किए गए थे. हजारीबाग डेमोटांड़, बरही, पंचमाधव, जरबा, 15 माइल स्थित फैक्ट्री और रामगढ़ जिले के बोंगाबार में फैक्ट्री समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola