ePaper

Sawan Maas 2023: सावन के पहले सोमवार पर राजेश्वर महादेव मंदिर पर लगेगा भव्य मेला

Updated at : 09 Jul 2023 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
Sawan Maas 2023: सावन के पहले सोमवार पर राजेश्वर महादेव मंदिर पर लगेगा भव्य मेला

Sawan Maas 2023: आगरा में 10 जुलाई को सावन के पहले सोमवार पर प्रसिद्ध राजेश्वर मंदिर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है. इस मेले में करीब 5 से 600000 श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। वही मेले के दिन करीब 500 से 700 कावड़ चढ़ाई जाती है.

विज्ञापन

Sawan Maas 2023: आगरा में 10 जुलाई को सावन के पहले सोमवार पर प्रसिद्ध राजेश्वर मंदिर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में करीब 5 से 600000 श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। वही मेले के दिन करीब 500 से 700 कावड़ चढ़ाई जाती है। जिसके लिए मंदिर प्रशासन ने अलग व्यवस्था कर रखी है। मंदिर के पुजारी रूपेश उपाध्याय ने बताया कि यह मंदिर काफी प्राचीन है और यहां की मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु यहां पर 41 दिन तक भोलेनाथ की शिवलिंग पर जल चढ़ाता है उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। वही उन्होंने बताया है कि यहां जो शिवलिंग स्थित है वह भी काफी अद्भुत है। दिन में यह शिवलिंग तीन रंग बदलती है। पुजारी ने बताया कि राजेश्वर महादेव की शिवलिंग सुबह सफेद रंग की होती है। दोपहर को गुलाबी रंग की और शाम को नीले रंग की हो जाती है। आज तक लोग इस बात का पता नहीं लगा पाए कि आखिर शिवलिंग रंग कैसे बदलती है।

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola