Varanasi News : अपना दल की अधिकार यात्रा पर बवाल, पुलिस कर रही है छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
Varanasi News : अपना दल की अधिकार यात्रा पर बवाल, पुलिस कर रही है छापेमारी

Varanasi News : फिलहाल अपना दल के नेता और सक्रिय कार्यकर्ता भूमिगत हैं और आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं.

विज्ञापन

वाराणसी : अपना दल ( कृष्णा पटेल / पल्लवी गुट) की अधिकार यात्रा पर प्रशासन की अनुमति न होने के बाबजूद ट्रैक्टर से जौनपुर तक पहुंचने की सूचना पर पुलिस प्रशासन हरकत में आ चुकी है. पुलिस गुरुवार की आधी रात बाद से ही अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल और नेता डॉ. पल्लवी पटेल सहित अन्य नेताओं की तलाश में छापा मार रही है. इसके साथ ही नेताओं को फोन कर पुलिस की ओर से चेतावनी भी दी गई है कि वह यात्रा में शामिल न हों, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल अपना दल के नेता और सक्रिय कार्यकर्ता भूमिगत हैं और आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं. दूरभाष पर हुई वार्ता के दौरान अपना दल के प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस अलोकतंत्रित रवैया अख्तियार कर रही है. पार्टी की ओर से ट्रैक्टर से अधिकार रैली विभिन्न जनपदों से निकालनी थी, लेकिन पुलिस अचानक गुरुवार की देर रात से बलपूर्वक कार्यकर्ताओं को रोक रही है.

Also Read: Varanasi News: पीएम मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर सीएम योगी अलर्ट, सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम

उन्होंने कहा कि हम लोग राज्यपाल से मांग करते है कि इसकी न्यायिक जांच करवाकर उचित कार्रवाई कराने की कृपा करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola