ePaper

UPTET 2021: योगी सरकार ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव संजय उपाध्याय को किया निलंबित, आरोप लगा लापरवाही का

Updated at : 30 Nov 2021 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
UPTET 2021: योगी सरकार ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव संजय उपाध्याय को किया निलंबित, आरोप लगा लापरवाही का

Lucknow News : यूपी टीईटी पेपर लीक के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर बड़ा एक्शन लिया गया है. इस संबध में परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव संजय उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है.

विज्ञापन

Lucknow News : यूपी टीईटी पेपर लीक के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर बड़ा एक्शन लिया गया है. इस संबध में परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव संजय उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है.

सूबे की योगी सरकार ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव संजय उपाध्याय पर ही इस परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी थी. सरकार ने पेपर लीक होने के मामले को उनकी बड़ी चूक माना है. निलंबन की अवधि में संजय उपाध्याय को लखनऊ में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है.

इसी क्रम में मंगलवार सुबह यूपी एसटीएफ को एक और बड़ी सफलता हाथ आई है. गिरफ्तार किए गए अन्य साजिशकर्ताओं से पूछताछ के आधार पर बागपत के बड़ौत में रह रहे एक और साजिशकर्ता को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पहले ही अपना विजन क्लीयर कर दिया है. एक कार्यक्रम में मंच पर मौजूद सीएम योगी ने स्पष्ट कर दिया है कि पेपर लीक करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. वे इस मामले में दोषियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उनकी सम्पत्ति को जब्त करने का ऐलान कर चुके हैं. अब तक इस मामले में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 30 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.

Also Read: UPTET पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, बागपत के बड़ौते से साजिश में शामिल राहुल चौधरी गिरफ्तार

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola