ePaper

UP News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर अब सफर करना होगा महंगा, टोल के दरों में बढ़ोतरी, जानें नई दरें

Updated at : 25 Aug 2022 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
UP News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर अब सफर करना होगा महंगा, टोल के दरों में बढ़ोतरी, जानें नई दरें

Uttar Pradesh News दोनों प्लाजा पर वाहनों की टोल दरें समान हैं. बता दें कि 2019 में भी टोल दरों में इजाफा किया गया था. जेपी इंफ्राटेक ने करीब 130 करोड रुपए खर्च करके एक्सप्रेसवे पर सेफ्टी-सिक्योरिटी इंतजाम किए हैं.

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर सफर करने वालों की जेब का बोझ अब गुरुवार से बढ़ जाएगा. इस यमुना विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Authority) ने एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स (Toll Tax) की दरों में बढ़ोतरी कर दी है. यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक सितंबर से सफर महंगा हो जाएगा. दरों में पांच रुपये से 40 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. प्रति किलोमीटर की बात करें तो 10 पैसे से लेकर 55 पैसे प्रति किलोमीटर तक बढ़ोतरी की गई है.

इस संबंध में प्राधिकरण की बुधवार को हुई 74वीं बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया है. बढ़ी हुई दरें 31 अगस्त की रात 12 बजे से लागू होंगी. सीतापुर रोड स्थित इटौंजा और खैराबाद टोल प्लाजा पर इसी तैयारी हो गई है. एनएचएआई के मैनेजर सुजोत गुप्ता ने बताया कि कार, जीप और वैन 45 रुपये से बढ़कर 50 रुपये टोल देना पड़ेगा. दोनों तरफ 65 से बढ़कर 75 रुपये टोल लगेगा. बस-ट्रक को 90.75 रुपये और बड़े व्यवसायिक वाहनों को 173.25 रुपये बढ़े हुए टोल के रूप में चुकाने होंगे. अधिकारियों का कहना है कि पहली सितंबर से बढ़ी टोल दरें लागू कर दी जाएंगी.

Also Read: Noida Twin Tower: ध्वस्त होने वाली देश की सबसे ऊंची इमारत, मलबा हटाने में लगेगा तीन महीने का समय

दोनों प्लाजा पर वाहनों की टोल दरें समान हैं. बता दें कि 2019 में भी टोल दरों में इजाफा किया गया था. जेपी इंफ्राटेक ने करीब 130 करोड रुपए खर्च करके एक्सप्रेसवे पर सेफ्टी-सिक्योरिटी इंतजाम किए हैं. इसे आधार बनाते हुए नई दरें प्रस्तावित की गई थी जिसे बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिल गई है. 2019 से यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल दरें नही बढ़ाई गई थी. अब हल्के वाहनों के लिए 10 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola