ePaper

UP Weather Update: हाड़ कंपाती ठंड में लोग घरों में दुबकने को मजबूर, सर्द हवाएं अभी और करेंगी परेशान...

Updated at : 29 Dec 2022 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Update: हाड़ कंपाती ठंड में लोग घरों में दुबकने को मजबूर, सर्द हवाएं अभी और करेंगी परेशान...

शीतलहर की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. सुबह और शाम गलन ज्यादा परेशान कर रही है. इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटे तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई बूंदाबांदी की वजह से पारा लुढ़का है.

विज्ञापन

Lucknow: पश्चिम और पहड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने उत्तर प्रदेश में ठिठुरन और गलन बढ़ा दी है. आलम यह है कि लोग हाड़ कंपाती ठंड में घरों में दुबकने को मजबूर हैं. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम यूपी में ठंड का असर अधिक है. रात के तापमान में दो दिनों तक बढ़ोतरी होगी फिर पारा गिरेगा. सर्द हवाएं अभी और परेशान करेंगी.

गुरुवार सुबह कोहरे से मिली राहत

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटे तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई बूंदाबांदी की वजह से पारा लुढ़का है. इसके अलावा चिल विंड फैक्टर की वजह से भी तापमान गिरा है. उच्च हिमालयी क्षेत्रों और रेगिस्तानी इलाकों से आ रही हवाओं ने भी तापमान पर असर डाला है. शीतलहर की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. सुबह और शाम गलन ज्यादा परेशान कर रही है. इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. गुरुवार सुबह गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर सहित कई शहरों में तेज हवाएं चलने से कोहरे से राहत मिली. लेकिन, शीतलहर ने हाथ-पांव सुन्‍न कर दिए.

एक बार फिर छा सकता है घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक तेज गति की हवाओं ने कोहरे की चादर को हटा दिया है. शुक्रवार तक विजिबिलिटी की स्थिति अच्छी रहने का संभावना है. इसके बाद कुछ हिस्सों में शीत लहर या ‘कोल्ड डे’ की स्थिति के साथ कोहरे की स्थिति फिर से लौट सकती है.

प्रमुख शहरों में आज ये रहेगी स्थिति

मौसम विभाग के मुताबिक आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है. अन्य प्रमुख शहरों में कानपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री, बरेली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री, आगरा में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है.

Also Read: लखनऊ में खुलेगा सात मंजिला एग्री मॉल, किसानों के उत्पाद की होगी ब्रांडिंग, मिलेंगी ये सुविधाएं…

इसके साथ ही गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री, प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री, वाराणसी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री, मेरठ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री तथा नोएडा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है.

बुधवार को ये रही स्थिति

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार दोपहर बाद कई शहरों में धूप निकलने से राहत मिली. लेकिन बाद में गलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी. लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की मानें तो अभी ये सर्दी का सितम जारी रहेगा. प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को पारा सात डिग्री से नीचे लुढ़क गया. वहीं, सुबह से शुरू हुआ सर्द हवाओं का दौर देर रात तक जारी रहा. इसके चलते गलन बढ़ गई. बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री के साथ बरेली प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जबकि अयोध्या 6 डिग्री, शाहजहांपुर 6.1, मुजफ्फरनगर 6.2, आगरा 6.3, बाराबंकी 6.4 और मुरादाबाद में 6.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola