ePaper

UP Weather: यूपी में 'कोल्ड वेब' की वजह से छूट रही है कंपकंपी, अभी ठंड से राहत नहीं, जारी हुआ ये अलर्ट

Updated at : 18 Jan 2022 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather: यूपी में 'कोल्ड वेब' की वजह से छूट रही है कंपकंपी, अभी ठंड से राहत नहीं, जारी हुआ ये अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी है और अगले 2-3 दिन में बारिश की संभावना बनी हुई है.

विज्ञापन

UP Weather Update: जनवरी का महीना अपने शबाब पर है और पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गलन ने परेशान कर रखा है. लगातार बढ़ रही सर्दी ने लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. लेकिन आने वाले 48 घंटे प्रदेशवासियों को और परेशान करेंगे. 20 जनवरी से एक बार फिर मौसम बदलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 21 से 23 जनवरी तक बारिश की संभावना जताई है. अगले 2-3 दिनों में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा (Dense Fog) छाया रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार मौसम फिर से करवट ले रहा है और अभी तापमान में और गिरावट आएगी. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है यानी की सर्दी अपने चरम पर होने वाली है. मौसम विभाग ने बताया, एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर भारत के ऊपर 21 जनवरी से सक्रिय हो रहा है. इसका असर हल्का होगा, लेकिन इसकी वजह बारिश की संभावना बनी हुई है. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं वाराणसी में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Also Read: गोरखपुर से CM योगी को हराने के लिए अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव, मौजूदा भाजपा विधायक को दिया खुला ऑफर

IMD ने चेतावनी जाारी करते हुए बताया कि पंजाब, हरियाणा,दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक कड़ाके की शीतलहर जारी रहेगी. पिछले कुछ दिनों से इन जगहों पर कड़ाके की ठंड जारी है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठिठुरन का सितम जारी है. इस सप्ताह अधिकतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के आस-पास रह सकता है. उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola