UP News: जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, खेलते समय 12वीं मंजिल से गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन

UP News: यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब एक मासूम की सोसायटी की 12 वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. मासूम का आज पहला जन्मदिन था.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां की एक सोसायटी में मासूम की खेलते समय 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. सोमवार को ही उसका पहला जन्मदिन था. मासूम की मौत के बाद उसके जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं. परिवार में गम का माहौल है.

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रापर्टी डीलर सतेंद्र कसाना एक सोसायटी की 12वीं मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहते हैं. सोमवार को उनके बेटे रिवान कसाना का पहला जन्मदिन था, जिसे लेकर सभी लोग तैयारी में जुटे थे. इसी दौरान फ्लैट का दरवाजा खुला देख रिवान बाहर आ गया और सीढ़ियों पर लगी ग्रिल के बीच बनी जगह में फंस गया. इसके कुछ देर बाद वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सोसायटी पहुंची और लोगों का बयान दर्ज किया. लोगों के मुताबिक, रिवान परिवार का सहारा था. उसकी मौत से माता-पिता और परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है. पुलिस हर पहलु की बारीकी से जांच कर रही है. परिजन शव को लेकर गाजियाबाद चले गए.

Posted by : Achyut Kumar

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola