UP MLC Election 2022: कानपुर-फतेहपुर सीट पर 97.20 फीसदी मतदान, सपा-भाजपा के बीच है मुकाबला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Apr 2022 7:27 PM
UP MLC Election 2022: कानपुर-फतेहपुर एमएलसी सीट पर मतदान शाम चार बजे सम्पन्न हो गया. सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ. मतगणना 12 अप्रैल को की जाएगी. कानपुर-फतेहपुर में कुल दो प्रत्याशी मैदान में हैं.
UP MLC Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 27 सीटों पर शनिवार यानी 9 अप्रैल को मतदान हुआ. कानपुर-फतेहपुर एमएलसी सीट पर भी वोटिंग हुई, जो शाम 4 बजे खत्म हुई. यहां कुल 97.20 फीसदी वोटिंग हुई है. यहां से भारतीय जनता पार्टी ने अविनाश सिंह चौहान और समाजवादी पार्टी ने दिलीप सिंह कल्लू को प्रत्याशी बनाया है. मतगणना 12 अप्रैल को की जाएगी. कानपुर- फतेहपुर में कुल दो प्रत्याशी मैदान में हैं.
शिक्षक एमएलसी अरुण पाठक ने मतदान कर दिया है. उन्होंने नगर निगम स्थित पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट डाला. किदवई नगर से बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी ने मतदान कर दिया है. वहीं, आधार कार्ड में सही नाम प्रिंट नहीं होने पर महापौर प्रमिला पांडे की प्रशासन से तीखी झड़प हुई. उन्होंने नगर निगम मुख्यालय में जाकर मतदान किया. मतदान करने के बाद उन्होंने मत पेटी के पैर भी छुए. नगर निगम मुख्यालय मोतीझील में 119 वोट डाले जाने हैं. यहां कानपुर नगर के पार्षद, विधायक, सांसद मतदान करेंगे. फतेहपुर कानपुर स्थानीय निकाय चुनाव में कुल 1605 मतदाता हैं. मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है.
Also Read: UP MLC Chunav 2022: इलाहाबाद-कौशांबी एमएलसी सीट के लिए मतदान आज, सपा और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला
बता दें, 9 अप्रैल (शनिवार) को कुल 27 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के एमएलसी के चुनाव के लिए मतदान होना है. इस चुनाव में कुल 95 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. 8 क्षेत्रों से 9 एमएलसी का निर्वाचन निर्विरोध हो चुका है. मतदान के लिए कुल 739 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. इस चुनाव में कुल 1,20,657 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.
Also Read: UP MLC Election 2022: गोंडा एमएलसी सीट पर चुनाव आज, मतगणना 12 अप्रैल को
यूपी एमएलसी चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक सुरक्षा के इंतजार किए हैं. प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 1-1 प्रेक्षक की तैनाती की गई है. ये प्रेक्षक पूरी निर्वाचन प्रकिया का पर्यवेक्षण करेंगे. प्रत्येक मतदेय स्थल पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है. मतदेय स्थल की वीडियोग्राफी भी करायी जाएगी.
भाजपा के 36 उम्मीदवारों में से पांच समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता हैं, जो फरवरी-मार्च राज्य चुनावों की पूर्व संध्या पर भगवा खेमे में शामिल हुए थे. इसमें सुल्तानपुर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से शैलेंद्र प्रताप सिंह, गोरखपुर-महाराजगंज स्थानीय प्राधिकार से सीपी चंद, बलिया स्थानीय प्राधिकारियों से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पोते रविशंकर सिंह ‘पप्पू’, झांसी-जालौन-ललितपुर स्थानीय प्राधिकारियों से राम निरंजन और बुलंदशहर स्थानीय अधिकारियों से नरेंद्र भाटी शामिल हैं.
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










