ePaper

UP Election 2022 Online Nomination: चुनाव इतिहास में पहली बार उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन नामांकन की सुविधा

Updated at : 08 Jan 2022 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022 Online Nomination: चुनाव इतिहास में पहली बार उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन नामांकन की सुविधा

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान होंगे. चुनाव के नतीजों का ऐलान 10 मार्च को किया जाएगा. इस बार पहली बार ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी मिलेगी.

विज्ञापन

UP Election 2022 Online Nomination: उत्तर समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 सात चरणों में कराए जाएंगे. उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में (10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च) मतदान होंगे. चुनाव के नतीजों का ऐलान 10 मार्च को किया जाएगा. इस बार पहली बार ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी मिलेगी.

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन नामांकन की सुविधा दी गई है. भारत के चुनाव इतिहास में पहला मौका है, जब उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन की सुविधा मिली है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने नो योर कैंडिडेट, सीविजिल और पीडब्ल्यूडी मोबाइल ऐप के इस्तेमाल पर भी जोर दिया.

चुनाव आयोग ने कहा है कि इस बार विधानसभा चुनावों में ऑनलाइन और ऑफलाइन नामांकन की सुविधा दी गई है. कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन नामांकन की सुविधा दी गई है. चुनाव आयोग ने कहा है कि उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन करें. उम्मीदवारों को ऑफलाइन नॉमिनेशन की सुविधा भी दी गई है. कोरोना संकट को देखते हुए चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि सभी चुनावकर्मियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जाएगी. यूपी में 90 फीसदी चुनाव कर्मियों को वैक्सीन लग चुकी है.

चुनाव आयोग का प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान

  • विजय जुलूस पर रोक, डिजिटल-वर्चुअल प्रचार करें

  • रात 8 से सुबह 8 बजे तक प्रचार, जनसंपर्क नहीं

  • 15 जनवरी तक रोड शो, साइकिल-बाइक रैली, पदयात्रा नहीं

  • कोरोना संकट में एक घंटे मतदान का समय बढ़ा

  • 80 साल से ज्यादा बुजुर्ग, कोरोना संक्रमितों के लिए पोस्टल बैलेट

  • चुनाव कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगेगी

  • सभी चुनाव कर्मियों को बूस्टर डोज देने की घोषणा

  • मतदान केंद्रों पर संक्रमण से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था

  • मतदाताओं के लिए गाइडलाइंस मानना बेहद जरूरी

Also Read: UP Chunav 2022 First Phase Voting: उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola