ePaper

UP News: जितिन प्रसाद को PWD, तो ए के शर्मा को नगर विकास विभाग, देखें किसे कौन सा विभाग मिला

Updated at : 29 Mar 2022 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
UP News: जितिन प्रसाद को PWD, तो ए के शर्मा को नगर विकास विभाग, देखें किसे कौन सा विभाग मिला

जितिन प्रसाद को पीडब्ल्यूडी विभाग, चौधरी लक्ष्मी नारायण को गन्ना विकास विभाग, बेबी रानी मौर्य को महिला विकास विभाग, जयवीर सिंह पर्यटन और संस्कृति, धर्मपाल सिंह को पशुधन, अल्पसंख्यक कल्याण, नंद गोपाल नंदी को औद्योगिक विकास और भूपेंद्र चौधरी को पंचायती राज विभाग मिला है.

विज्ञापन

Yogi Government 2.0: उत्तर प्रदेश में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गृह, नियुक्त और कार्मिक विभाग मिला है. जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ग्रामीण विकास विभाग और ब्रजेश पाठक को चिकित्सा और चिकित्सा शिक्षा विभाग दिया गया है.

सीएम योगी के पास 34 विभाग

सीएम योगी के पास नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबंधन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य संपत्ति, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना, भाषा, अभाव सहायत एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंध, किराया नियंत्रण, प्रोटोकॉल, सैनिक कल्याण, प्रान्तीय रक्षक दल, नागरिक उड्डयन, न्याय और विधायी विभाग है.

Also Read: Yogi Government 2.0: योगी सरकार के 6 मंत्रियों को मिलेगी एमएलसी की सीट, जानें विधान परिषद की पूरी गणित
डिप्टी सीएम के पास कितने विभाग?

केशव प्रसाद मौर्य के पास ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम और राष्ट्रीय एकीकरण विभाग है. वहीं, ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग मिला है.

Also Read: इन जिलों में बीजेपी ने किया क्लीन स्वीप, फिर भी किसी विधायक को मंत्रिमंडल में नहीं मिली जगह
किसे कौन सा विभाग मिला

  1. जितिन प्रसाद- पीडब्ल्यूडी विभाग

  2. ए के शर्मा – शहरी विकास विभाग

  3. सुरेश कुमार खन्ना- वित्त और संसदीय कार्य विभाग

  4. सूर्यप्रताप शाही- कृषि विभाग

  5. लक्ष्मी नारायण चौधरी- गन्ना विकास एवं चीनी मिलें

  6. जयवीर सिंह- पर्यटन एवं संस्कृति

  7. बेबी रानी मौर्य- महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार

  8. धर्मपाल सिंह- पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज और नागरिक सुरक्षा

  9. स्वतंत्रदेव सिंह- जलशक्ति और बाढ़ नियंत्रण

  10. नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’- औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई तथा निवेश प्रोत्साहन

  11. भूपेंद्र सिंह चौधरी- पंचायती राज

  12. अनिल राजभर- श्रम एवं सेवायोजन

  13. राकेश सचान- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा और वस्त्रोद्योग

  14. अरविंद कुमार शर्मा- नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत

  15. योगेंद्र उपाध्याय- उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी

  16. आशीष पटेल- प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप

  17. संजय निषाद- मत्स्य

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  1. नितिन अग्रवाल- आबकारी, मद्य निषेध

  2. कपिल देव अग्रवाल- व्यवासायिक शिक्षा, कौशल विकास

  3. रवींद्र जायसवाल- स्टांप तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन

  4. संदीप सिंह- बेसिक शिक्षा

  5. गुलाब देवी- माध्यमिक शिक्षा

  6. गिरीश चंद्र यादव- खेल, युवा कल्याण

  7. धर्मवीर प्रजापति- कारागार, होमागार्ड्स

  8. असीम अरुण- समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण

  9. जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर- सहकारिता

  10. दयाशंकर सिंह- परिवहन

  11. नरेंद्र कश्यप- पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण

  12. दिनेश प्रताप सिंह- उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेशळ व्यापार, कृषि निर्यात

  13. अरुण कुमार सक्सेना- वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान, जलवायु परिवर्तन

  14. दयाशंकर मिश्र दयालु- आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन

राज्यमंत्री

  1. मयंकेश्वर शरण सिंह- संसदीय कार्य, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एंव शिशु कल्याण

  2. दिनेश खटीक- जलशक्ति

  3. संजीव गोंड- समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण

  4. बलदेव सिंह औलख- कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान

  5. अजीत पाल- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी

  6. जसवंत सैनी- संसदीय कार्य, औद्योगिक विकास

  7. रामकेश निषाद- जलशक्ति

  8. मनोहर लाल मन्नू कोरी- श्रम एवं सेवायोजन

  9. संजय गंगवार- गन्ना विकास एवं चीनी मिलें

  10. बृजेश सिंह- लोक निर्माण विभाग

  11. के पी मलिक- वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन

  12. सुरेश राही- कारागार

  13. सोमेंद्र तोमर- ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा

  14. अनूप प्रधान वाल्मीकि- राजस्व

  15. प्रतिभा शुक्ला- महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार

  16. राकेश राठौर गुरू- नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन

  17. रजनी तिवारी- उच्च शिक्षा

  18. सतीश शर्मा- खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति

  19. दानिश आजाद अंसारी- अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज

  20. विजय लक्ष्मी गौतम- ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग तथा ग्रामीण अभियंत्रण

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola