बरेली में झारखंड के अफीम तस्कर पिता-पुत्र गिरफ्तार, 80 लाख कीमत की 8 किलो अफीम ले जा रहे थे उत्तराखंड
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Sep 2022 2:40 PM
बरेली पुलिस ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है. रविवार को शाही थाना पुलिस और लखनऊ एसटीएफ की टीम ने नगर पंचायत शाही तिराहे से दो पिता-पुत्र अंतरराष्ट्रीय अफीम तस्करों को 8 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश की बरेली के शाही थाना पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने दो अंतरराष्ट्रीय अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह अफीम उत्तराखंड में सप्लाई करने जा रहे थे. उनके कब्जे से 4 -4 किलो अफीम बरामद हुई है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 80 लाख बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों पिता- पुत्र आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. इसके बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
बरेली पुलिस ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है. रविवार को शाही थाना पुलिस और लखनऊ एसटीएफ की टीम ने नगर पंचायत शाही तिराहे से दो पिता-पुत्र अंतरराष्ट्रीय अफीम तस्करों को 8 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी झारखंड प्रदेश के रांची जनपद के मोहल्ला सहदेव नगर शिव मंदिर के पास निवासी मुकेश चौरसिया उर्फ मंटू और प्रियांशु चौरसिया को गिरफ्तार किया. इन दोनों के पास से 4-4 किलो अफीम बरामद की गई है.
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अफीम नेपाल के लोगों से खरीद कर झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के रास्ते से उत्तराखंड में ग्राहकों की बेचने जा रहे थे. मगर रास्ते में ही दोनों को गिरफ्तार हो गए.पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. इससे पहले भी कई बड़े ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर चुकीं है. संपत्ति को सीज किया गया है.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










