Lalitpur Road Accident: ललितपुर में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, कई घायल, सीएम योगी ने जताया शोक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Apr 2022 6:37 AM

विज्ञापन

Lalitpur Road Accident: सीएम योगी ने जनपद ललितपुर में यात्री बस पलटने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Lalitpur Road Accident: ललितपुर जिले में मंगलवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा महरौनी रोड पर हुआ. मड़ावरा की ओर जा रही एक बस के सामने एक बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में बस पुलिया तोड़कर खाईं में जा गिरी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई. वहीं, 36 से अधिक लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. अधिकारी भी घटना स्थल की ओर रवाना हो गए.

Also Read: Sitapur road accident: आजमगढ़ के बाद सीतापुर में बेकाबू कार ने तीन लोगों को रौंदा, दो की मौत, चार घायल
सीएम योगी ने अधिकारियों को दिये निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ललितपुर सड़क हादसे पर दु:ख प्रकट किया. सीएम ऑफिस की ओर से ट्वीट कर कहा गया, सीएम योगी ने जनपद ललितपुर में यात्री बस पलटने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं.

Also Read: Road Accident in Gorakhpur: काम की तलाश में शिमला जा रहे बिहार के मजदूरों की गाड़ी पलटी, दो की मौत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola