ePaper

International Yoga Day 2022: यूपी में आम से खास तक ने किए योगासन, तस्वीरों में देखें योग दिवस की झलक

Updated at : 21 Jun 2022 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
International Yoga Day 2022: यूपी में आम से खास तक ने किए योगासन, तस्वीरों में देखें योग दिवस की झलक

International Yoga Day 2022: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में योगाभ्यास किया. इस मौके पर उनके साथ राज्यपाल आंनदीबेन पटेल, अन्य मंत्री भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
undefined

भारत समेत दुनियाभर में आज (21 जून) को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर यूपी के सभी 75 जिलों में 5 करोड़ से अधिक लोग योग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर विश्व को संदेश दिया.

undefined

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में योगाभ्यास किया. इस मौके पर उनके साथ राज्यपाल आंनदीबेन पटेल, अन्य मंत्री भी मौजूद रहे. राजभवन में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री के ऋणी हैं, जिन्होंने भारत की ऋषि परम्परा को न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में पहुंचाया.

undefined

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ केडी सिंब बाबू स्टेडिम में भी लोगों ने योगासन किया. सैकड़ों की संख्या में लोगों ने वहां योग अभ्यास किया.

undefined

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कानपुर के विभिन्न पार्कों में गंगा के किनारे घाटों पर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में योग दिवस पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. ग्रीन पार्क स्टेडियम में 4000 लोगों द्वारा योग किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतीश महाना माननीय अध्यक्ष विधान सभा उत्तर प्रदेश ने दीप प्रज्वलित कर किया.

undefined

अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया. इस दौरान वहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने योगासन किया.

undefined

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नौजवानों के साथ बुजुर्गों ने भी योगासन किया. अलीगढ़ में योग दिवस के मौके पर एक बुजुर्ग महिला भी बड़े तनमयता के साथ योग करते हुए नजर आय़ीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola