Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी पर एक और केस दर्ज, बांग्लादेशी घुसपैठिए को प्रमाण पत्र देने का आरोप

सपा विधायक इरफान सोलंकी पर एक और नया केस दर्ज हुआ है. विधायक को बांग्लादेशी नागरिक और उसके परिवार को भारतीय नागरिक होने का प्रमाण देने के मामले में आरोपी बनाया गया है. रिजवान से पूछताछ के दौरान उसने जो बयान दिया है, उसी के आधार पर सपा विधायक को आरोपित बनाया गया है.
Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. सोमवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव, सोलंकी से मुलाकात करने पहुंचे थे. उनके निकलने के कुछ देर बाद ही सोलंकी पर एक और नया केस दर्ज हुआ है. विधायक को बांग्लादेशी नागरिक और उसके परिवार को भारतीय नागरिक होने का प्रमाण देने के मामले में आरोपी बनाया गया है. रिजवान से पूछताछ के दौरान उसने जो बयान दिया है, उसी के आधार पर सपा विधायक को आरोपित बनाया गया है.
कानपुर पुलिस ने रविवार को बांग्लादेशी नागरिक डॉ रिजवान को कस्टडी रिमांड पर लिया था. पुलिस ने रिजवान से 9 घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान पुलिस ने रिजवान से सपा विधायक से मिले प्रमाण पत्र के बारे में पूछताछ की, ऐसे में रिजवान ने सब कबूल लिया. वहीं पूरे मामले जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि रिजवान के परिजनों के बारे में इरफान को पता था कि वह बांग्लादेशी नागरिक हैं. इसके बाद भी विधायक ने बांग्लादेशी नागरिक को जानबूझकर भारतीय नागरिक होने का प्रमाण पत्र दिया.
सपा विधायक इरफान सोलंकी पर धोखाधड़ी, फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाना, षड्यंत्र रचना समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. इसके साथ पुलिस ने इस्तेमाल किए गए सभी दस्तावेज और फॉर्म के प्रारूप बरामद किए हैं. बांग्लादेशी नागरिक को दोबारा से कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कानपुर न्यायालय में पुलिस के द्वारा अर्जी दाखिल की गई है, जिस पर आज कानपुर न्यायालय में सुनवाई होगी.
पुलिस को रिजवान के घर से मिले दस्तावेज में आधार अपडेट फॉर्म भी प्राप्त हुआ है. जिस पर निवास वाले कॉलम को भरने के बाद फोटो को अटेस्ट किया गया हैं. एमपी/एमएलए वाले कॉलम पर विधायक ने हस्ताक्षर किया है और स्टॉप भी लगाया हैं.
रिपोर्ट- आयुष तिवारी, कानपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




