ePaper

UP: पत्नी ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो किया चाकू से हमला, बचाने आई मां को भी नहीं बख्शा, कर दी हत्या

Updated at : 19 Oct 2022 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
UP: पत्नी ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो किया चाकू से हमला, बचाने आई मां को भी नहीं बख्शा, कर दी हत्या

शराबी युवक और नशा करने के लिए पत्नी से पैसे मांगने गया, तो उसने पैसे न होने की बात कही, शराबी को ये बात इतनी नागवार गुजरी की उसने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया. उसकी मां मंजू देवी, जब अपनी बहू को बचाने आई तो उसने मां पर भी चाकू से हमला कर दिया. जिसके चलते मंजू देवी (67 वर्ष) की मौत हो गई.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के किला थाना क्षेत्र के चंदन नगर निवासी सूरज ने शराब के नशे में चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया. उसकी मां मंजू देवी 68 वर्ष पत्नी को बचाने आई. इससे खफा सूरज ने मां पर भी चाकू से हमला कर दिया. जिसके चलते मंजू देवी (67 वर्ष) की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

शराब का आदी है आरोपी सूरज

मृतक मंजू देवी के परिजनों ने बताया कि, आरोपी सूरज शराब का आदी है. वह शराब पीकर घर पहुंचा था. उसने पत्नी के साथ गाली गलौज की. इसके बाद शराब के लिए और पैसों की मांग की. पत्नी ने पैसे न होने की बात कही. इससे खफा सूरज किचन से सब्जी काटने वाली छुरी ले लाया. उसने पत्नी पर हमला कर दिया.

मां को गंभीर हालत में छोड़कर हो गया था फरार

आरोपी के बेटे उमंग के मुताबिक, दादी मां को बचाने आई थीं. इसी दौरान दादी की पीठ पर चाकू से हमला किया. दादी की पीठ पर तीन बार चाकू मारा. दादी को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले गए. मगर, निजी अस्पताल में भर्ती करने से इंकार कर दिया. इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

आरोपी से पूछताछ जारी

बताया जा रहा है कि, मृतक मंजू देवी मेहनत मजदूरी कर घर चलाती थी, जबकि आरोपी सूरज कोई काम नहीं करता था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Sohit Kumar

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola