UP Chunav: यूपी चुनाव में अखिलेश यादव का गुजराती दांव, कहा...'असली बदलाव तो गुजरात में होगा'

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jan 2022 8:47 AM

विज्ञापन

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव इस पूरे इंटरव्यू में काफा जोश में दिखे और दांवा किया कि यूपी में समाजवादी सरकार बनने जा रही है.

विज्ञापन

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में चुनाव होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है. चुनाव से पहले प्रदेश की सियासीसरगर्मी भी काफी बढ़ गयी है और इस चुनावी सरगर्मी में बयानबाजी का एक दौर भी देखने को मिल रहा है. सत्ता पक्ष के लोग विपक्ष पर, तो विपक्ष के लोग पर सत्ता पक्ष पर तमाम तरह के आरोप लगा रहे हैं और नये-नये दांवे भी कर रहे हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने एक इंटरव्यू में बड़ा दांवा कर दिया है. एक नीजी चैनल को दिए गये अपने इंटरव्यू में सपा प्रमुख ने दांवा किया कि गुजरात में परिवर्तन होगा.

अखिलेश यादव का बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव इस पूरे इंटरव्यू में काफा जोश में दिखे और दांवा किया कि यूपी में समाजवादी सरकार बनने जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि असली बदलाव तो गुजरात में होने वाला है, जनता ने मन बना लिया है कि ‘गांधी के हत्यारों’ को उनका सबक सिखाया जाएगा. वहीं इस इंटरव्यू में सपा प्रमुख ने योगी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये हिटलर के दौर की बात करते हुए कहा कि उस जमाने में एक प्रोपेगेंडा मंत्री होता था, लेकिन यहां तो पूरी सरकार प्रोपेगेंडा पर चल रही है. हमने सबने इनके विज्ञापन देखे हैं. जब इन्हें विकास दिखाना था तो कोलकाता का फ्लाईओवर दिखा दिया.

Also Read: कांग्रेस की फराह नईम ने टिकट मिलने के बाद भी किया चुनाव न लड़ने का फैसला, पार्टी नेता पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने हाल ही भाजपा का दामन थामने वाली अपनी छोटे भाई की पत्नी अपर्णा यादव पर पूछे गये सवाल का भी जवाब दिया. क्या अपर्णा यादव मे सपा से टिकट की मांग की थी इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी में तय किया था कि बहुत कम लोग परिवार के इस बार चुनाव लड़ेंगे. स्वाभाविक है कि जब परिवार के लोग नहीं लड़ रहे हैं, तो टिकट नहीं मिलना था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola