UP Election 2022: अलीगढ़ में 10 फरवरी से पहले होगा मतदान, इन वोटरों को वोटिंग की मिली इजाजत

अलीगढ़ जिले में 1830 वोटर ऐसे हैं, जिन्हें 6 दिन पहले यानी 4,5 और 6 फरवरी को घर से वोट करने की सुविधा मिलेगी. 607 दिव्यांग और 1223 बुजुर्ग मतदाताओं ने घर से वोट डालने के लिए सहमति पत्र दिया, जिसके लिए उन्हें मंजूर मिल गई है.
Aligarh News: अलीगढ़ की 7 विधानसभाओं में पहले चरण के अंतर्गत मतदान 10 फरवरी को होगा, लेकिन 1830 वोटर 6 दिन पहले ही वोट डाल सकेंगे. इन वोटरों को पोलिंग बूथ पर भी जाने की जरूरत नहीं होगी, घर बैठे वोट डाल सकेंगे.
अलीगढ़ की कोल, शहर, अतरौली, खैर, इगलास, बरौली, छर्रा विधानसभाओं में मतदान 10 फरवरी को है, लेकिन 1830 वोटर ऐसे हैं, जिन्हें 6 दिन पहले यानी 4,5 और 6 फरवरी को घर से वोट करने की सुविधा मिलेगी. 607 दिव्यांग और 1223 बुजुर्ग मतदाताओं ने घर से वोट डालने के लिए सहमति पत्र दिया, जिसके बाद इन्हें अनुमति मिल गई है. इन वोटरों को 4, 5 और 6 फरवरी को ही वोट डालने का मौका मिल जाएगा.
607 दिव्यांग और 1223 बुजुर्ग वोटर घर से वोट कर सकेंगे. इनका पोस्टल वोट डलवाने के लिए पोलिंग पार्टियां सीधे उनके घर पहुंचेंगी. वोट डलवाने के बाद, उसे सील पैक किया जाएगा और मतपेटिकाओं को विधानसभावार कोषागार में रखवा दिया जाएगा. इसके लिए जिले में कुल 115 टीमें गठित की गई हैं. सभी टीम 4 फरवरी को सक्रिय हो जाएंगी. 6 फरवरी को शाम तक इन्हें सभी मतदाताओं के वोट डलवाकर मतपेटिकाओं को कोषागार में लाकर जमा करना होगा. यहां से ये वोट मतगणना वाले दिन गिनती के लिए ले जाए जाएंगे.
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी.
पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा, दूसरा चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर. चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों, पांचवे चरण 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा.
रिपोर्ट- चमन शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




