UP Election 2022: SP-BSP ने जातिवाद किया, BJP सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ कर रही- उमा भारती

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jan 2022 7:00 PM

विज्ञापन

बीजेपी से ब्राह्मणों की नाराजगी पर उमा भारती ने कहा प्रदेश ने जातिवाद को बहुत बुरी तरह से भुगता है. अखिलेश यादव और मायावती की सरकारों में खूब जातिवाद हुआ था.

विज्ञापन

UP Election 2022: पूर्व केंद्रीय मंत्री और फायरब्रांड नेता उमा भारती रविवार को वाराणसी पहुंची. सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के संबंध में पत्रकारों के सवालों के जवाब में उमा भारती ने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह होता है, जो हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहता है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी का हर कार्यकर्ता चुनौती के लिए तैयार खड़ा है.

अखिलेश यादव के सपने में भगवान श्रीकृष्ण के आने के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि वो लोग क्यों नहीं सोच रहे हैं कि जनता के सपनों में अखिलेश यादव के पूरे पांच साल का कार्यकाल आ रहा है, जो लोगों में डर पैदा कर रहा है. लोग डर रहे हैं कि कहीं फिर सपना सच ना हो जाए. अब लोग सीएम योगी आदित्यनाथ के पांच साल के कार्यकाल के सुखद सपनों को देख रहे हैं. सपा की वर्चुअल रैली पर उठाए गए सवाल पर उमा भारती ने कहा कि यह उनके और चुनाव आयोग के बीच का मामला है.

बीजेपी से ब्राह्मणों की नाराजगी पर उमा भारती ने कहा प्रदेश ने जातिवाद को बहुत बुरी तरह से भुगता है. अखिलेश यादव और मायावती की सरकारों में खूब जातिवाद हुआ था. इन्होंने इतना परिवारवाद किया कि उनकी अपनी ही जाति के लोग नाराज हो गए. हमारी पार्टी के लोग सबको एक समान समझते हैं. यहां जातिगत कोई भेदभाव नहीं है. उत्तर प्रदेश के लोग फिर से भाजपा की सरकार देखना चाहते हैं. हमने जाति-धर्म से ऊपर उठकर लोगों को रोटी, रोजगार, सम्मान देने की कोशिश की है.

उमा भारती ने कहा अखिलेश यादव की सरकार ने सबसे बड़ी भूल जातिवाद और परिवारवाद करके की. उन्होंने संप्रदायवाद फैलाया, कानून व्यवस्था पर कंट्रोल नहीं किया, भ्रष्टाचार किया. इस कारण लोग यूपी में सपा की सरकार नहीं चाहते हैं. हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के हिंदू महिला के सिर पर थूकने के विवाद पर उमा भारती ने कहा कि वो उन्हें नही जानती. इन विवादों में नहीं पड़ना है. महिला तो महिला होती हैं, उसमें हिंदू और मुस्लिम कुछ नहीं होता, हर महिला का सम्मान होना चाहिए.

Also Read: UP Chunav 2022: आंबेडकर के नाम पर ‘बुआ-बबुआ’ में गठबंधन, अखिलेश यादव ने मायावती से क्यों मांगा आशीर्वाद?

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola