UP Chunav 2022: सहारनपुर जिले की बासमती चावल की खुशबू देश-दुनिया में प्रसिद्ध, इस जमीन पर उगेगा कमल?

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jan 2022 6:57 PM

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में सहारनपुर सीट से कांग्रेस के मसूद अख्तर ने जीत हासिल की. दूसरे स्थान पर बसपा के प्रत्याशी जगपाल सिंह रहे थे.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला में सात सीटें (बेहट, नकुड़, सहारनपुर, सहारनपुर नगर, देवबंद, रामपुर मनिहरन (सु) और गंगोह) शामिल हैं. सहारनपुर देहात सीट की बात करें तो यहां कांग्रेस का दबदबा रहा है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में सहारनपुर सीट से कांग्रेस के मसूद अख्तर ने जीत हासिल की. दूसरे स्थान पर बसपा के प्रत्याशी जगपाल सिंह रहे थे. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के करीब नहीं आ सकी.

कांग्रेस की सियासी भूमि पर कौन जीतेगा मैच?

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में आने वाली सहारनपुर विधानसभा सीट पर हार-जीत का अंतर ज्यादा नहीं रहा है. साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस के मसूद अख्तर ने बसपा के जगपाल सिंह को हराया था. मसूद अख्तर ने 12 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से बसपा के जगपाल सिंह को चुनाव में मात दी थी.

इसलिए बेहद खास है यूपी का सहारनपुर जिला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला अपने आप में बेहद खास है. यह शहर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल है. सहारनपुर कुटीर उद्योग जैसे लकड़ी की नक्‍काशी के लिए जाना जाता है. वहीं, सहारनपुर में आम और बासमती चावल की भी खूब पैदावर होती है. सहारनपुर का बासमती चावल दुनियाभर में बेहद प्रसिद्ध है.

Also Read: UP Chunav 2022: सहारनपुर नगर सीट पर SP और BSP का दबदबा, क्या इस बार खिल सकेगा ‍कमल?
किस दिन मतदान और किस दिन मतगणना?

  • मतदान- 14 फरवरी

  • मतगणना- 10 मार्च

सहारनपुर देहात सीट पर कितने मतदाता?

  • कुल मतदाता- 3,58,378

  • पुरुष- 1,89,877

  • महिला- 1,68,490

  • फर्स्ट टाइम वोटर- 5,554

2017 के विजेता – पार्टी – रिजल्ट – वोट मिले

  • मसूद अख्तर – कांग्रेस – विजेता – 87,689

  • जगपाल सिंह – बसपा- उपविजेता – 75,365

2012 के विजेता – पार्टी – रिजल्ट – वोट मिले

  • जगपाल सिंह – बसपा – विजेता – 80,670

  • चौधरी अब्दुल वाहिद – कांग्रेस – उपविजेता – 63,557

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola