ePaper

UP Chunav 2022: 'अब फोटोशॉप का सहारा', CM योगी की तस्वीर पर प्रियंका गांधी ने ली चुटकी

Updated at : 16 Feb 2022 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: 'अब फोटोशॉप का सहारा', CM योगी की तस्वीर पर प्रियंका गांधी ने ली चुटकी

UP Chunav 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर तंज भरे लहजे में लिखा कि कैसे-कैसे मंजर सामने आने लगे हैं, वो फोटोशॉप करके भीड़ दिखाने लगे हैं. जुमलों और झूठ का जनता ने छोड़ा साथ, यूपी में अब केवल चलेगी विकास की बात

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यह तस्वीर खुद मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल से साझा की गई और लिखा गया, ‘जनपद इटावा, इतिहास रचने जा रहा है…आतंकियों के रहनुमा और अपराधियों के सरपरस्त यहां पस्त होंगे. इटावा ने ठाना है, हर बूथ पर कमल का फूल खिलाना है…धन्यवाद इटावा.’ सीएम योगी की इस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये फोटोशॉप है. सीएम की इस तस्वीर पर विपक्ष के नेता भी चुटकी ले रहे हैं.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर तंज भरे लहजे में लिखा कि कैसे-कैसे मंजर सामने आने लगे हैं, वो फोटोशॉप करके भीड़ दिखाने लगे हैं. जुमलों और झूठ का जनता ने छोड़ा साथ, यूपी में अब केवल चलेगी विकास की बात. हांलाकि प्रियंका गांधी ने अपने इस ट्वीट में सीएम योगी आदित्यनाथ का जिक्र तो नहीं किया पर कांग्रेस नेता का ट्वीट उन्हीं से जोड़ कर देखा जा रहा है. वहीं मुख्यमंत्री योगी के इस ट्वीट पर यूपी कांग्रेस ने कहा, ”छेदीलाल को अब फोटोशॉप का सहारा. तस्वीर Zoom करने की भी जरूरत नहीं.”

Also Read: Unnao Case: उन्नाव में दलित युवती का फिर से हुआ पोस्टमार्टम, आयी अलग रिपोर्ट हुआ ये खुलासा हुआ

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने कहा, ”अबकी बार, जनता उखाड़ फेंकेगी योगी आदित्यनाथ की फोटोशॉप सरकार!” समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजीव राय ने लिखा, ‘कमाल है बाबा..अब फ़ोटो एडिट कर के अपने को तसल्ली या लोगों को बेवक़ूफ़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं?’ कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘कुछ तो गड़बड़ है दया. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर 15 फरवरी को इटावा में बीजेपी की एक जनसभा को संबोधित किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola