ePaper

UP Election: यूपी चुनाव में सपा गठबंधन की गांठ बने चंद्रशेखर आजाद, क्या SP-BSP के लिए बन सकते हैं चुनौती?

Updated at : 17 Jan 2022 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
UP Election: यूपी चुनाव में सपा गठबंधन की गांठ बने चंद्रशेखर आजाद, क्या SP-BSP के लिए बन सकते हैं चुनौती?

चंद्रशेखर ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, अखिलेश तय कर चुके हैं वे दलितों से गठबंधन नहीं करेंगे. ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या चुनाव में चंद्रशेखर सपा और बसपा के लिए चुनौती बन सकते हैं?

विज्ञापन

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद की हर संभव कोशिश के बाद भी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की बात नहीं बनी. चंद्रशेखर ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, अखिलेश तय कर चुके हैं वे दलितों से गठबंधन नहीं करेंगे. साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर खुद को अपमानित करने का भी आरोप लगाया है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या चुनाव में चंद्रशेखर सपा और बसपा के लिए चुनौती बन सकते हैं?

चंद्रशेखर के साथ दलितों का एक बड़ा वोट बैंक?

दरअसल, यूपी के विधानसभा चुनाव में ओबीसी और दलित वोट बैंक किसी भी पार्टी का रुख बदलने के लिए काफी है. वहीं चंद्रशेखर आजाद ने लंबे समय से एक दलित नेता के तौर पर अपनी पहचान बनाई है. वह समय-समय पर दलितों से जुड़े मुद्दों पर मुखरता के साथ आवाज उठाते रहे हैं. ऐसे में माना जाता है कि चंद्रशेखर के साथ दलितों का एक बड़ा वोट बैंक है.

सपा और बसपा के वोट बैंक पर पड़ेगा असर

इधर, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव प्रदेश की छोटी-छोटी पार्टियों को साथ गठबंधन कर ओबीसी और एससी वर्ग के कई नेताओं को अपने साथ जोड़ चुके हैं. अखिलेश ने एससी वोट बैंक को अपने पाले में लाने के लिए 2021 में ही सियासी दांव खेल दिया था. उस समय सपा में बसपा के दर्जनों दलित नेता शामिल हुए थे. ऐसे में यह कहना मुश्किल हो जाता है कि चंद्रशेखर के सपा में न आने से अखिलेश को कोई बड़ा नुकसान होगा. हालांकि, चंद्रशेखर के अलग होने से सिर्फ सपा को ही बल्कि चुनाव में आजाद पार्टी के आने से बसपा के वोट बैंक पर भी असर पड़ सकता है.

यूपी में किस तारीख से होंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola