UP Election 2022: अलीगढ़ में बीजेपी ने मुक्ता राजा को बनाया उम्मीदवार, विधायक संजीव राजा का कटा टिकट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jan 2022 10:05 AM
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अलीगढ़ शहर से प्रत्याशी घोषित कर दिया है. पार्टी ने सिटिंग एमएलए संजीव राजा को टिकट न देकर उनकी पत्नी मुक्ता राजा को दिया है.
Aligarh News: यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही अलीगढ़ शहर से बीजेपी के प्रत्याशी के नाम को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. आखिर में बीजेपी ने अलीगढ़ शहर से प्रत्याशी घोषित कर दिया है. पार्टी ने सिटिंग एमएलए संजीव राजा को टिकट न देकर उनकी पत्नी मुक्ता राजा को दिया है.
मुक्ता राजा अलीगढ़ से भाजपा के विधायक संजीव राजा की पत्नी हैं. लगभग 22 साल पुराने एक मामले में अदालत ने संजीव राजा को दो साल की सजा सुनाई थी. राजा ने उच्च न्यायालय में इस फैसले पर रोक के लिए अपील दायर की हुई है.
मुक्ता राजा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में अपने पति संजीव राजा का कदम कदम पर साथ दिया था और पूरे चुनाव में सहभागिता की थी. ऐसे में अब पार्टी ने संजीव राजा की जगह उनकी पत्नी मुक्ता राजा को मौका दिया है.
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी.
पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा, दूसरा चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर. चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों, पांचवे चरण 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










