ePaper

Bareilly News : बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दरगाह आला हजरत पर की चादरपोशी, कही यह बात

Updated at : 01 Nov 2021 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News : बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दरगाह आला हजरत पर की चादरपोशी, कही यह बात

Bareilly News: बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम अकरम रविवार को दरगाह आला हजरत पर चादरपोशी की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में महिलाएं और खाली प्लॉट सुरक्षित हैं.

विज्ञापन

Bareilly News: बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महाराष्ट्र राज्य के प्रभारी एम अकरम ने रविवार को दरगाह आला हजरत पर चादरपोशी कर देश में अमन-चैन के लिए दुआएं की. यहां से उनका काफिला भोजीपुरा विधानसभा के गांव तिलियापुर पहुंचा, जहां अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने फूलों से उनका स्वागत किया.

कार्यक्रम में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम अकरम ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाया. बोले, भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम कर रही है. वहीं, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेज मियां ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाओं और खाली प्लॉट के सुरक्षित होने की बात कही.

Also Read: Bareilly News: ‘कभी लव मैरिज मत करना’, खुदकुशी से पहले बनाये गये वीडियो में युवक का छलका दर्द

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेज मियां ने कहा कि पिछली सरकारों में नारा था, जो खाली प्लॉट है, वो हमारा है. वहीं, बीजेपी सरकार ने अपराधियों पर लगाम कसी हुई है. अपराधी या तो जेल में हैं या फिर एनकाउंटर में ढेर हो चुके हैं. सपा के सांसद मोहम्मद आजम खां जैसे लोग भी जेल में हैं.

Also Read: Bareilly News: दीपावली-छठ पूजा पर रेलवे 668 स्पेशल ट्रेनों का करेगा संचालन, रविवार से होगी शुरुआत

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सदस्य इस्लाम सुल्तानी ने भाजपा की नीतियों को गिनाया. कार्यक्रम में रिजवान कुरैशी, अनीस अंसारी, निहाल पठान, अरशद पठान, जावेद अंसारी, शानू अंसारी आदि ने विचार व्यक्त किए.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola