UP Election 2022: अलीगढ़ में SP-RLD का मंच धड़ाम, बेकाबू भीड़ से भगदड़ की स्थिति, वीडियो वायरल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Dec 2021 4:46 PM
सपा-रालोद की रैली को लेकर भव्य मंच बनवाया गया था. लेकिन, बेकाबू भीड़ के कारण चुनावी मंच टूट गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के इगलास कस्बे में गुरुवार को किसान दिवस के मौके पर रालोद और सपा की संयुक्त रैली बुलाई गई थी. इस रैली में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए. पत्नी डिंपल याद की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने रैली और सभाओं से दूरी बनाई है.
दूसरी तरफ रैली को लेकर भव्य मंच बनवाया गया था. लेकिन, बेकाबू भीड़ के कारण चुनावी मंच टूट गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. मंच टूटने से अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से नेता स्टेज पर चढ़ने में आपाधापी कर रहे हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मंच पर चढ़ने के लिए बड़ी संख्या में नेताओं का जमघट लग जाता है. मंच पर चढ़ने के दौरान सीढ़ी पर भीड़ भर जाती है. इसी बीच सीढ़ी टूट जाती है और नेताजी गिरने लगते हैं.
अलीगढ़ में सपा-रालोद की जनसभा में टूटा मंच, जयंत चौधरी के पहुंचते ही हादसा#AligarhNews #SamajwadiParty #RLD pic.twitter.com/8zjIrO7hig
— Prabhat Khabar UP (@prabhatkhabarup) December 23, 2021
पहले भी मेरठ में रालोद का चुनावी मंच टूटा था. 19 दिसंबर को फर्रूखाबाद में कश्यप अधिकार सम्मेलन का मंच भी टूट गया था. हादसे में सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी और सपा के कई नेता घायल हुए थे. मंच के टूटने से कई नेता घायल भी हुए थे. सपा और सुभासपार्टी की तरफ से कश्यप अधिकार सम्मेलन का मोहद्दीनपुर गांव में आयोजन किया गया था. इसी दौरान चुनावी मंच भरभराकर गिर गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










