UP Election 2022: बीजेपी झूठों की पार्टी, जनता को छलने का करती है काम- अखिलेश यादव

UP Election 2022: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमने पता किया है, उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा पद रिक्त हैं. सरकार बनने पर B.Ed, TET, B.P.Ed. नौजवानों को समायोजित करने का काम करेंगे.
UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बस्ती और बलिया में जनसभा को संबोधित किया. बस्ती में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार झूठ फैला रही है. बीजेपी झूठों की पार्टी है.
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने हवाई अड्डे, हवाई जहाज और रेलवे स्टेशन को बेच दिया है. वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि किसी को रोजगार न मिले. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर हम युवाओं को रोजगार देंगे.
Also Read: UP Election 2022: राजा भैया और अखिलेश यादव में छिड़ी जंग, चुनाव की लड़ाई अब सोशल मीडिया पर आयी
इससे पहले, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्होंने गैस सिलेंडर बांटा, लेकिन बीजेपी और उसके लोगों को यह बताना चाहिए कि जब वे सिलेंडर बांट रहे थे तो यह 400 रुपये था और अब जब वे वोट मांग रहे हैं तो यह 1000 रुपये है.
Also Read: MP के CM शिवराज सिंह चौहान ने अखिलेश यादव को बताया ‘दंगेश’, कहा- जो पिता का नहीं हुआ, जनता का क्या होगा
बांसडीह, बलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमने पता किया है, उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा पद रिक्त हैं. सरकार बनने पर B.Ed, TET, B.P.Ed. नौजवानों को समायोजित करने का काम करेंगे.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली इतनी महंगी हो गई है कि जब भी बिल आता है तो जनता को करंट लगता है. इसलिए समाजवादियों ने तय किया है कि सरकार बनेगी तो 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी. आपको कोई बिल नहीं देना पड़ेगा.
Also Read: UP Chunav: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का सवाल- पहले नवंबर तक दे रहे थे राशन, चुनाव आते ही मार्च क्यों किया?
अखिलेश यादव ने कहा कि झूठ बोलने वाले बीजेपी के लोग समय-समय पर जनता को छलने का काम करते हैं. छलिया लोगों को बलिया जवाब देगा. उन्होंने कहा कि इस बार बलिया से बीजेपी का खाता खुलने वाला नहीं है. इस बार बलिया के लोग अपनी ताकत से और धुआंधार वोटिंग करके बीजेपी का धुआं निकालने का काम करेंगे.
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




