ePaper

सुजुकी Gixxer और टीवीएस Apache RTR 160 4V को पछाड़ने आई Yamaha की ये बाइक, दाम भी कम

Updated at : 31 Oct 2023 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
सुजुकी Gixxer और टीवीएस Apache RTR 160 4V को पछाड़ने आई Yamaha की ये बाइक, दाम भी कम

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी एक मोटरसाइकिल यामाहा एफजेड-एक्स है. भारत में यह 2 वेरिएंटस और 3 कलरस ऑप्शन में उपलब्ध है. भारत में यह 2 वेरिएंटस और 3 कलरस ऑप्शन में उपलब्ध है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : भारत में मोटरसाइकिलों की दुनिया अलग है. इसके शौकीन कीमत की परवाह नहीं करते. ये मोटरसाइकिलें केवल एडवांस्ड फीचर्स, इंजन और स्पेसिफिकेशन के मामलों में कारों को भी टक्कर दे रही हैं, लेकिन दाम के मामले में ये काफी किफायती हैं. ऐसी ही मोटरसाइकिलों में जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा की एक मोटरसाइकिल एफजेड-एक्स है. दिल्ली के एक्स-शोरूम में यामाहा एफजेड-एक्स की कीमत 1.36 लाख रुपये से 1.37 के बीच है. यामाहा एफजेड-एक्स मोटरसाइकिल दो वेरिएंट ब्लूटूथ और डार्क मैट ब्लू में आती है.

यामाहा एफजेड-एक्स के वेरिएंट्स और कलर ऑप्शंस
undefined

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी एक मोटरसाइकिल यामाहा एफजेड-एक्स है. भारत में यह 2 वेरिएंटस और 3 कलरस ऑप्शन में उपलब्ध है. इसके टॉप मॉडल की प्राइस 1.37 लाख है. एफजेड-एक्स में 149 सीसीबीएस 6-2.0 इंजन दिया गया है, जो 12.4 पीएस पावर और 13.3 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें डिस्क फ्रंट ब्रेक्स और डिस्क रियर ब्रेक्स लगे हैं. एफजेड-एक्स का वजन 139 किग्रा है और इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर है.

यामाहा एफजेड-एक्स का इंजन और ट्रांसमिशन
undefined

इस स्पोर्ट्स बाइक में फ्यूल इंजेक्टेड 149 सीसी एयर कूल्ड 4-स्ट्रोक एसओएचसी इंजन दिया गया है, जो 12.4 पीएस की पावर और 13.3 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. इस बाइक का कर्ब वेट 139 किलोग्राम है, जबकि इसकी फ्यूल टैंक केपेसिटी 10 लीटर है.

Also Read: सुपरहीरो Spider Man और Thor से इंस्पायर्ड है TVS का ये स्कूटर, एडवांस्ड फीचर से लैस और माइलेज भरपूर यामाहा एफजेड-एक्स के सस्पेंशन और ब्रेक्स
undefined

इस बाइक में फ्रंट पर 41 मिलीमीटर डायमीटर वाले टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर साइड पर 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोक्रॉस सस्पेंशन दिए गए हैं. ब्रेकिंग के लिए इसमें फ्रंट और रियर साइड पर क्रमशः 282 मिलीमीटर (एबीएस के साथ) और 220 मिलीमीटर के डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं. राइडिंग के लिए इसमें अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं, जिन पर ब्लॉक-पैटर्न टायर्स (फ्रंट पर 100-सेक्शन और रियर पर 140-सेक्शन) चढ़े हुए हैं.

Also Read: PHOTO: दिवाली में मोटरसाइकिलों पर बंपर छूट दे रही होंडा, 5000 तक कैशबैक और 100 पर्सेंट फाइनेंस ऑफर यामाहा एफजेड-एक्स के फीचर्स और मुकाबला
undefined

यामाहा एफजेड-एक्स बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ नेगेटिव एलसीडी, बाय-फंक्शनल एलईडी, ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम, साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ, एलईडी ब्रेकलाइट व टेललाइट, एलईडी डीआरएल्स, इको इंडिकेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. मार्केट में इसका मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी और सुजुकी जिक्सर से है.

Also Read: हाईवे से कितनी दूरी पर मकान बनाने से आपकी फैमिली रहेगी सुरक्षित, जानें रोड निर्माण के जरूरी नियम
विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola