बरेली में शादी के दो महीने बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान, युवक ने भी मौत को लगाया गले
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2022 10:45 PM
शहर के किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला छावनी में किराए के मकान में रहने वाले शीशगढ़ निवासी विनीता की शादी दो महीने पहले सचिन के साथ शादी हुई थी. मंगलवार को इज्जतनगर थाने के एयरफोर्स गेट निवासी मायके वालों ने बताया कि किला छावनी स्थित उसके कमरे में जमीन पर बेटी की लाश पड़ी मिली.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार को एक महिला ने शादी के दो महीने बाद फांसी पर लटककर जान दे दी. इसके साथ ही एक युवक ने गले में फांसी का फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया. पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की.इसके बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
शहर के किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला छावनी में किराए के मकान में रहने वाले शीशगढ़ निवासी विनीता की शादी दो महीने पहले सचिन के साथ शादी हुई थी. मंगलवार को इज्जतनगर थाने के एयरफोर्स गेट निवासी मायके वालों ने बताया कि किला छावनी स्थित उसके कमरे में जमीन पर बेटी की लाश पड़ी मिली. पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका की मां ने बताया कि बिनीता ने लगभग दो माह पूर्व सचिन पंडित से प्रेम विवाह किया था. उससे वाले विवाह के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद विनीता ने सचिन से प्रेम विवाह कर लिया. विवाह के बाद से ही सचिन विनीता पर मायके से दहेज लाने का दबाव डालने लगा.इसके साथ ही प्रताड़ित करता था. इसी से परेशान होकर विनीता ने फांसी लगा ली. मकान मालिक ने उसकी लाश को फांसी पर लटके देखा. इसके बाद घटना की शिकायत पुलिस से की.पुलिस ने स्थानीय सभासद के माध्यम से मृतका के घरवालों को सूचना दी. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद मृतिका का पति फरार बताया जाता है
इसके अलावा बिथरी चैनपुर थाने के दोहरिया गांव निवासी रमेश (45 वर्ष) की लाश शाम को उसके घर के कमरे में छत के कुंडे से बंधी रस्सी के सहारे फांसी पर लटकी मिली है.पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के घर वालों ने बताया कि रमेश का गांव के ही रहने वाले मोतीराम और उसके परिजनों से जमीनी विवाद चल रहा था. जिसके चलते वह मानसिक रूप से तनावग्रस्त था. उसने घर में ही फांसी लगा ली. कुछ देर बाद ही घटना की जानकारी घर वालों को हो गई. उन्होंने तुरंत घटना की शिकायत पुलिस चौकी पर की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी.मृतक की पत्नी का नाम गीता देवी है. वह तीन बच्चों का पिता था.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










