ePaper

West Bengal Election 2021: ममता बनर्जी के घर ‘कमल’ खिलाने की अटकलें तेज!

Updated at : 04 Feb 2021 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Election 2021: ममता बनर्जी के घर ‘कमल’ खिलाने की अटकलें तेज!

west bengal election 2021: भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले एक-दूसरे के नेताओं को तोड़ने में लगी हुई है. तृणमूल कांग्रेस ने मुकुल रॉय के साले को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया, तो अब भाजपा ने तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के घर में सेंध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि ममता के भाई कार्तिक बनर्जी जल्द भाजपा में शामिल हो जायेंगे.

विज्ञापन

कोलकाता (नवीन कुमार राय) : भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले एक-दूसरे के नेताओं को तोड़ने में लगी हुई है. तृणमूल कांग्रेस ने मुकुल रॉय के साले को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया, तो अब भाजपा ने तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के घर में सेंध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि ममता के भाई कार्तिक बनर्जी जल्द भाजपा में शामिल हो जायेंगे.

हाल के दिनों में करीब डेढ़ दर्जन तृणमूल कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हुए, तो सत्तारूढ़ दल ने भी जवाबी कार्रवाई कर दी. तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले भगवा दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय के घर में सेंधमारी करते हुए उनके साले सृजन राय उर्फ साजा को तृणमूल कांग्रेस का सिपाही बनाकर मैदान में उतार दिया.

भाजपा ने अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई कार्तिक बनर्जी को भाजपा में शामिल कराने का मन बना लिया है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है कि क्या ममता के भाई कार्तिक सचमुच भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं. शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा का झंडा थामने के बाद ही दावा किया था कि कुछ ही दिनों में ममता बनर्जी के परिवार में भी ‘कमल’ खिल जायेगा.

Also Read: बंगाल चुनाव से पहले नंदीग्राम में लौटा हिंसा का दौर, ममता-शुभेंदु समर्थकों में बढ़ी तकरार

कार्तिक बनर्जी के बारे में कहा गया था कि कुछ दिन पहले वह भाजपा के संपर्क में थे. इस बाबत जब मीडिया ने उनसे सीधे सवाल किया, तो जवाब में कार्तिक बनर्जी ने कहा, ‘अभी भी सब कुछ चर्चा में है. मैंने कोई फैसला नहीं लिया है. यह मामला अभी तक उस चरण में नहीं पहुंचा है.’

भाजपा ने कभी कार्तिक से संपर्क नहीं किया : सायंतन

दूसरी तरफ, राज्य भाजपा के महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि भाजपा के किसी भी व्यक्ति ने कार्तिक बनर्जी से संपर्क नहीं किया है और न ही किसी को उनसे संर्पक करने की जिम्मेवारी दी गयी है. ममता बनर्जी के मुख्यमंत्रित्व काल के 10 वर्षों में कार्तिक बाबू राजनीति में कभी सक्रिय नहीं रहे.

कभी राजनीति में सक्रिय नहीं रहे कार्तिक

कार्तिक बनर्जी की गतिविधियां मुख्य रूप से क्लबों और सामाजिक संगठनों तक ही सीमित रहीं. ममता बनर्जी ने कार्तिक को ‘जय हिंद’ नामक एक सांस्कृतिक संगठन की जिम्मेदारी दी है. सूत्रों की मानें, तो कार्तिक बाबू और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के संबंध बहुत अच्छे नहीं हैं. यह और बात है कि सार्वजनिक रूप से कभी इसका जिक्र नहीं हुआ.

Also Read: अप्रैल में ही संपन्न हो सकते हैं बंगाल चुनाव, जानें अब तक कब-कब हुआ है मतदान

दूसरी ओर, यह नहीं सुना गया कि कार्तिक बाबू की ममता से कोई दूरी है, जबकि शुभेंदु अधिकारी लगातार दावा करते रहे हैं कि जल्द ही ममता बनर्जी के घर में भी कमल खिलेगा. लिहाजा, कार्तिक बनर्जी के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गयी हैं.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola