गर्लफ्रेंड संग अनोखे अंदाज में शादी करेंगे विद्युत जामवाल, 100 मेहमानों के साथ स्काईडाइविंग करने का प्लान!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2021 4:50 PM
एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने हाल ही में गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) संग सगाई की थी. उन्होंने अपने एक्शन अवतार वाली इमेज को ध्यान में रखते हुए एक अलग स्टाइल में नंदिता को प्रपोज किया.
एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने हाल ही में गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) संग सगाई की थी. उन्होंने अपने एक्शन अवतार वाली इमेज को ध्यान में रखते हुए एक अलग स्टाइल में नंदिता को प्रपोज किया. उन्होंने एक तसवीर शेयर की थी जिसमें वो एक मिलिट्री कैंप में 150 मीटर ऊंची दीवार पर हार्नेस से टंगे हुए थे. विद्युत ने 1 सितंबर को रैपलिंग करते हुए नंदिता को प्रपोज किया था. बाद में दोनों इस खुशी का जश्न मनाने ताजमहल गए लेकिन प्रशंसकों से उन्होंने काफी बाद में इसका खुलासा किया.
अब इंडियन एक्सप्रेस को दिये एक इंटरव्यू में विद्युत जामवाल ने खुलासा किया कि, वह अपनी शादी पर कुछ अलग तरीके से करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि भले ही नंदिता और उनकी शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन वह अपने इस खास दिन पर मेहमानों के साथ स्काइडाइव करना चाहते हैं.
उन्होंने आगे बताया कि, वह एक रेगुलर शादी नहीं चाहते हैं. उन्होंने कहा, “शादी सिर्फ नियमित नहीं हो सकती. मैं नियमित नहीं हूं. मैं ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहता जो नियमित हो. इसलिए मेरे पास कोई तारीख नहीं है. मुझे नहीं पता कि यह कब होने वाला है, लेकिन मेरे पास एक आइडिया है. यह बेहद अलग होगा. हाँ, हो सकता है कि हम 100 मेहमानों के साथ स्काइडाइविंग करने की कोशिश करें, उन सभी स्काइडाइविंग गियर में और वे सभी मेरे साथ कूदेंगे. यह बहुत अच्छा रहेगा.”
बता दें कि, विद्युत और नंदिता अक्सर एकदूसरे के साथ तसवीरें शेयर करते रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया था. उन्होंने जनवरी में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी. जुलाई में, नंदिता ने अपने पेज पर उनकी तसवीर शेयर करते हुए उनके आगामी प्रोजेक्ट के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं थी. एक्टर ने रिप्लाई करते हुए “धन्यवाद नंदी बेबी” कहा था.
Also Read: शहनाज गिल ने जब सिद्धार्थ शुक्ला को अचानक लगा लिया था गले से, ऐसा था रश्मि देसाई का रिएक्शन, Pics
गौरतलब है कि, नंदिता महतानी का संजय कपूर से तलाक हो चुका हैं. फिल्मों की बात करें तो विद्युत जामवाल ‘जंगली’, ‘कमांडो 3’, ‘यारा’, ‘खुदा हाफिज’ और ‘द पॉवर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. विद्युत ने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली हुआ है और उनकी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है. बता दें कि उन्होंने पहली फिल्म तेलुगू में की थी जिसका नाम ‘शक्ति’ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










