ePaper

Vidyut Jammwal ने इस दिन कर ली थी नंदिता संग सगाई, एक्टर ने कंफर्म करते हुए शेयर की ये खूबसूरत तसवीर

Updated at : 13 Sep 2021 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
Vidyut Jammwal ने इस दिन कर ली थी नंदिता संग सगाई, एक्टर ने कंफर्म करते हुए शेयर की ये खूबसूरत तसवीर

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) ने सगाई कर ली है. एक्टर ने सोमवार को नंदिता के साथ इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत सी तसवीर शेयर कर सगाई की खबरों को कंफर्म किया.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) ने सगाई कर ली है. एक्टर ने सोमवार को नंदिता के साथ इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत सी तसवीर शेयर कर सगाई की खबरों को कंफर्म किया. विद्युत ने नंदिता के साथ दो तस्वीरें शेयर की है. पहली तसवीर में वो एक दीवार पर चढ़ते हुए, हार्नेस से बंधे हुए और एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं.

वहीं दूसरी तसवीर में नंदिता और विद्युत ताजमहल के सामने एकदूजे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘क्या यह कमांडो तरीके से हुआ. 01/09/21.” सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को बधाई देते नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CTwAhI7spsZ/

नंदिता ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “उसे अब और लटकाए नहीं रख सकी… कहा हां !!1-9-21.” उन्होंने एक तीसरी तसवीर भी शेयर की है जिसमें ये कपल एक पूल के बगल में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि, विद्युत और नंदिता 1 सितंबर को आगरा में थे, तभी उनकी कुछ तसवीरें सामने आई थी और कयास लगाये जाने लगे कि दोनों ने सगाई कर ली है. एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी कपल को बधाई देते हुए एक फोटो को रीपोस्ट किया था.

https://www.instagram.com/p/CTwBBtrM-wR/

विद्युत और नंदिता अक्सर एकदूसरे के साथ तसवीरें शेयर करते रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया था. उन्होंने जनवरी में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी. जुलाई में, नंदिता ने अपने पेज पर उनकी तसवीर शेयर करते हुए उनके आगामी प्रोजेक्ट के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं थी. एक्टर ने रिप्लाई करते हुए “धन्यवाद नंदी बेबी” कहा था.

Also Read: Suhana Khan की तरह हूबहू दिखती है ये लड़की, ग्लैमर में दे रही स्टारकिड को कड़ी टक्कर, PHOTOS

पिछले साल विद्युत ने अभिनेता और फाइटर माइकल जय व्हाइट से बात करते हुए किसी को डेट करने का इशारा दिया था.उन्होंने कहा था, “मैंने अभी इस लड़की को देखना शुरू किया है. वैसे, आप (माइकल) पहले शख्स हैं जिनसे मैं यह कह रहा हूं. मैंने अभी किसी को देखना शुरू किया है. मैं इस लड़की को पसंद करता हूं.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola