Varanasi News: वाराणसी में एडमिशन दिलाने के नाम पर छात्रों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

Varanasi News: वाराणसी में एडमिशन दिलाने के नाम पर छात्रों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. छात्रों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
Varanasi News: जिले के लंका थाना क्षेत्र में बच्चों को कमच्छा स्थित एक स्कूल में एडमिशन कराने का लालच देकर 5 नाबालिग बच्चों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. दुष्कर्म का आरोपी बीएचयू का पूर्व छात्र है. लंका पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने बीएचयू के एनसीसी और सेंट्रल हिन्दू स्कूल में एडमिशन कराने के नाम पर नाबालिग बच्चों को अपने झांसे में लिया. उसने पैसे लेने के अलावा बच्चों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया. इसे लेकर उन्होंने लंका पुलिस को तहरीर दी. मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
दुष्कर्म का आरोपी गंगापुर निवासी मुरारी लाल है, जिसने बीएचयू से ग्रेजुएशन किया है. आरोपी के संपर्क में बच्चों के परिजन सेंट्रल हिन्दू स्कूल में एडमिशन कराने के लिए आये थे. आरोपी ने विश्वास दिलाया कि बच्चों का एडमिशन मैं करा दूंगा. उसने एडमिशन के नाम पर पैसे भी ले लिये और 5 छात्रों को एडमिशन के बहाने बुला कर बीएचयू हेलीपैड के अंदर ही झाड़ियों में ले जा कर दुष्कर्म किया.
बच्चों ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों की दी. बच्चों द्वारा मिली जानकारी पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ लंका थाने पर लिखित शिकायत की. सभी पांचों छात्र चौबेपुर के रहने वाले हैं, जिनकी उम्र 15 साल से कम है.
लंका अपराध इंस्पेक्टर महातम यादव ने बताया कि नाबालिग छात्रों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. नाबालिग छात्रों के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांच की जा रही है.
रिपोर्ट- विपिन सिंह
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




