Varanasi News: यूपी में कोई बिजली संकट नहीं है, विपक्ष बना रहा निराधार मुद्दा- राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह

Varanasi News: योगी सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा है कि यूपी में कोई बिजली संकट नहीं है. विपक्ष निराधार मुद्दा बना रहा है. उसके पास सिवाय आरोप लगाने के कुछ बचा ही नहीं है.
Varanasi News: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोई बिजली संकट नहीं है. प्रदेश वासियों को भरपूर बिजली मिल रही है. योगी सरकार हर तरह से प्रदेश का विकास कर रही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास निराधार मुद्दा बनाने के सिवा कुछ नहीं बचा है.
वाराणसी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद मीडिया के सामने कांग्रेस के किसान रैली द्वारा प्रदेश सरकार पर जांच को लेकर लगाए गए आरोपों को बेबुनियादी करार दिया. उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में इतना कार्य किया है कि विपक्ष के पास सिवाय आरोप लगाने के कुछ बचा ही नहीं है.
राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि बिजली और कोयले का किसी भी प्रकार का संकट प्रदेश सरकार के पास नहीं है. सभी को भरपूर बिजली मिल रही हैं. यदि कोई संकट हुआ भी तो योगी सरकार इसका समाधान करने के लिए सक्षम है.
रिपोर्ट- विपिन सिंह
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




