काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद मुस्लिम महिलाओं ने मनाई दिवाली, भगवान शिव को कहा आदिदेव

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में किया गया. नाजनीन अंसारी ने काशी विश्वनाथ मंदिर के तोड़े जाने से लेकर अहिल्याबाई होलकर द्वारा पुनर्स्थापित मंदिर के इतिहास का जिक्र किया.

विज्ञापन
undefined

PM Modi Kashi Dham Visit: काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के अवसर पर मुस्लिम महिलाओं ने सोमवार को दीपावली मनाई. मुस्लिम महिला फाउंडेशन की महिलाओं ने लमही के सुभाष भवन में मिट्टी का दीपक जलाकर ऊं लिखा.

विज्ञापन
undefined

विश्वनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण से खुश दिखीं मुस्लिम महिलाओं ने सुबह बनारस, शाम बनारस, भोले तेरे नाम बनारस का नारा लगाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा. मुस्लिम महिलाएं काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण से बेहद खुश दिखीं.

undefined

महिलाओं ने नारा लगाया और पीएम नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा. यह कार्यक्रम मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में किया गया. नाजनीन अंसारी ने काशी विश्वनाथ मंदिर के तोड़े जाने से लेकर अहिल्याबाई होलकर द्वारा पुनर्स्थापित मंदिर के इतिहास का जिक्र किया.

undefined

नाजनीन अंसारी ने कहा कि अत्याचारी औरंगजेब ने 1669 में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तोड़कर मस्जिद बनवा दी थी. लेकिन, सनातन धर्मियों ने कोई प्रतिकार नहीं किया. औरंगजेब के कलंक को कुछ हद तक महारानी अहिल्याबाई होलकर ने धोया और अब नरेंद्र मोदी ने विश्वनाथ जी के मंदिर को पुनर्स्थापित किया है.

undefined

नाजनीन अंसारी के मुताबिक दुनियाभर के सनातनी संस्कृति को मानने वाले काशी आएंगे और हमारी संस्कृति के गौरव से परिचित होंगे. भारतीय उपमहाद्वीप के रहने वाले सभी सनातनियों के लिए गर्व का क्षण है. भले ही आज वो किसी भी मत-पंथ को मानने वाले हों.

undefined

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की महिलाओं ने कहा कि भगवान शिव आदिदेव हैं. काशी विश्वनाथ मंदिर शांति का प्रतीक है. यहां लोग धर्म के साथ शांति और अहिंसा की खोज के लिए आते हैं. मौके पर नजमा परवीन, शम्स, नगीना बेगम, जमीला, हदीसुन, शमसुन्निशा, सहीदुन, नाजमा बेगम, कौसर, शहनाज, रशीदा समेत अन्य उपस्थित थे.

(रिपोर्ट:- विपिन सिंह, वाराणसी)

Also Read: PM Modi At Ganga Aarti: ‘दिव्य काशी में भव्य गंगा आरती’, क्रूज पर सवार होकर पीएम मोदी भी भक्ति में हुए शामिल
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola